गड्ढे के चक्कर में खाई में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

  • एनएच 91 पर कोट गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार गड्ढे से बचाने के चक्कर में गाड़ी खाई में पलटी, तीन घायल एक की मौत।
  • हादसे से आक्रोशित स्थानीय किसान टोल प्लाजा पर धरना

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी थाना स्थित क्षेत्र के में नेशनल हाईवे 91 पर कोट गांव के पास गड्ढों की वजह से एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार खाई में पलट गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। कार पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गये उनका कहना है कि काफी लम्बे समय से वे आंदोलन कर रहे लेकिन प्रशासन अधिकारियों के माँगों को अनदेखा कर टोल वसूली में लगे है. पुलिस और प्रशासनिक किसानों को मनाने में जुटे है.

हाईवे 91 पर कोट गांव के पास खाई में पलटी हुई ब्रेजा कार में नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी प्रदीप की है अपने परिवार के साथ पचौता मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर नोएडा के लिए जा रहे थे। प्रदीप के द्वारा पुलिस को बताया गया कि पचौता में उनके पिता भूप सिंह को अटैक आया था। उनके इलाज के लिए जल्दी-जल्दी वह नोएडा जा रहे थे। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास कोट गांव के नजदीक आकर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें उनके पिता उनकी पत्नी व बच्ची घायल हो गई। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रदीप की पत्नी और 9 वर्षीय बच्ची को अशोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी स्थिति सामान्य है। प्रदीप के पिता घायल भूप सिंह को परिजन इलाज के लिए गाजियाबाद ले गए हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नेशनल हाईवे 91 पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। गड्ढों की वजह से अक्सर यहां पर जाम लगा रहता है हादसे होते रहते हैं। स्थानीय किसान लंबा जाम लगने, सड़क पर गड्ढे को मुक्त करना, स्ट्रीट लाइट रोड पर लगवाने की मांग को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे है इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों अपनी मांगों को लेकर धरने बैठ गये है उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक धरना जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

GIMS ग्रेटर नोएडा में भव्य योग दिवस समारोह संपन्न, 10 दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
COVID-19:जीव ही हो ना कोरोना ,रोता तो तू भी होगा ना ..
सस्टेनेबल भविष्य को रफ्तार: जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
Auto Expo 2023 : मारुति सुजुकी ने इंतजार किया खत्म, इंडिया में नए लुक के साथ जिमनी लॉन्च, जानिए क्या...
कोरोना के नए वैरिएंट 'लैम्बडा' की चपेट में आए 29 देश, इसके आगे एंटीबॉडी भी होगी बेअसर
25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार का महासंगम: “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – र...
IPL Points Table 2021: : चार मैचों के बाद दिल्ली टॉप पर, चेन्नई फिसड्डी, जानें बाकी टीमों का हाल
RBI Grade B Result: आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की मार्कशीट और कटऑफ अंक जारी, ऐसे करें चेक
यूपी पंचायत चुनाव में 03 अप्रैल तक प्रेक्षकों की सूची जारी करेगा आयोग
20 साल बाद अमावस्या और नवरात्र एक दिन में , जानिए पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त
बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन
7वां वेतन आयोग : केंद्रीय Pensioners को लेकर जरूरी खबर, आपके WhatsApp पर आएगा अपडेट
मौत को दावत दे रहा पुल विभाग कर रहा इंतजार
Rail Roko Andolan LIVE: 12 बजे से पहले ही बिहार में किसानों ने रोकी ट्रेन, रेलवे की तैयारी व जरूरी अ...
लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार