आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

दनकौर:आम आदमी पार्टी ने दनकौर नगर पंचायत में सलारपुर रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने की कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नगर प्रभारी उदयवीर मलिक ने किया जिला निकाय चुनाव प्रभारी ओमवीर पहलवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों से प्रत्याशियों के चयन के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने,दिल्ली मॉडल को घर घर पहुचाने और आगामी नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभासद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का जिताने आग्रह किया।

आप जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर काम कर रही है और यह पार्टी की विश्वसनीयता ही है जिस कारण आवेदन फॉर्म लेने के लिए सैकड़ों लोग कार्यालय आकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आवेदन फॉर्म की डिमांड बढ़ चुकी है लेकिन पार्टी सिद्धांतों के अनुसार हम प्रत्याशियों का आकलन ट्रिपल सी के आधार पर कर रहे हैं. हम आवेदक द्वारा जमा किए गए कागजात का पूर्ण रूप से जांच करवा कर ही कोई निर्णय लेते हैं. उन्होंने बताया कि जनता में आम आदमी पार्टी के आवेदन फॉर्म के लिए भारी उत्साह है जो दर्शाता है लोग केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। सफाई की स्थिति बेहद खराब है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला महासचिव राकेश अवाना,रोहित कनारसी,अनिल कुमार,मनोज यादव विवेक शर्मा,लखन यादव,कन्हैया मिश्रा,ऋषभ दुबे दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सपाईयों ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का पुतला फूंका
भाजपा की डाटा एनालिसिस गोष्ठी आयोजित 
चौधरी हर्ष मुकद्दम बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री ने पश्चिमी य...
जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता और कर्तव्य है : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
नोएडा श्रमिक आंदोलन पर सियासी बयान: “भाजपा की नीतियों से मजदूरों में फूटा गुस्सा: मोहित नागर , ठेकेद...
सपा में शामिल होने पर कोंग्रेसी नेता पीतांबर शर्मा का हुआ स्वागत 
मायावती के घर पर भाजपा का कब्जा
समाजवादी पार्टी साईकिल यात्रा में शामिल विपिन नगर व हैप्पी पंडित का हुआ जोरदार स्वागत
सीपीआईएम ने डॉक्टर रुपेश वर्मा को बनाया जिला सचिव - गंगेश्वर दत्त शर्मा
किसानों के हक में गरजे आप नेता, 17 अगस्त को दादरी में होगी विशाल जनसभा
जेवर विधानसभा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा से क्षेत्र के लोगों व पार्टी के कार्यकर्...
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर अलोक सिंह व पूरी टीम को किया सम्मानित
जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता - विजय भाटी
पीएम मोदी व भागवत का पुतला फूँक रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार