डिवाईडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत
ग्रेटर नोएडा : बीती शाम सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गोलचक्कर पर रफ़्तार से जा रही बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाईक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की जहाँ मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हैं। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एसएचओ सूरजपुर मनीष सक्सेना ने बतया नसरु, फ़िरोज़ निवासी रिठौरी थाना दादरी और आस मोहम्मद निवासी रायपुर थाना दादरी गुरुवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गोलचक्कर पर उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में आस मोहम्मद ने मौके पर दम तोड़ दिया। नसरु और फिरोज की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
