भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र भाटी डाढ़ा
ग्रेटर नोएडा: क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र भाटी डाढा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आपको बात दें नरेंद्र भाटी इस बार के विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा से जेवर प्रत्याशी थे।
मेरठ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हुए ।
Greno News से बातचीत करते हुए नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने कहा राष्ट्रहित और जन भावना को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रालोद और बसपा के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इसमें मेरठ गाजियाबाद बागपत बुलंदशहर के नेता शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी दल के नेताओं के तोड़ती नहीं है बल्कि उन्हें जोड़ती है जो भाजपा की विचारधारा से जुड़े होते हैं।
