संविधान के दिए अधिकार हमारी ढाल, शारदा स्कूल ऑफ लॉ शारदा विश्वविद्यालय में संविधान दिवस
शारदा स्कूल ऑफ लॉ शारदा विश्वविद्यालय में दिनांक 25 नवंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ और संविधान दिवस मनाया गया जिसमें महिला पर हो रही हिंसा को संवैधानिक दृष्टिकोण से विस्तार में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में प्रोफेसर वागेश्वरी देशवाल सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता देवव्रत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुध नगर के सेक्रेटरी श्री जयहिंद कुमार सिंह जी उपस्थित रहे । अधिवक्ता देवव्रत जी ने विस्तार पूर्वक विभिन्न महिला सुरक्षा कानून पर विधि के छात्रों को बताया गया। तथा प्रोफेसर वागेश्वरी देशवाल जी ने महिला सुरक्षा के व्यवहारिक मुद्दों पर प्रकाश डाला और महिला पर हो रही हिंसा को किस प्रकार से एक मुहिम के रूप में लेकर के लड़ा जा सकता है है इस पर भी विचार प्रकट करें माननीय जयहिंद कुमार सिंह जी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुहैया कराई जा मुफ्त विधिक सेवाओं की भी जानकारी दी गई तथा कोड आफ क्रिमिनल प्रोसीजर मैं लिखित विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के विषय में भी बताया इस संगोष्ठी में शारदा स्कूल ऑफ लॉ की डीन डॉक्टर प्रोफेसर कोमल विग, डॉक्टर रुचि लाल,डॉक्टर वैशाली,प्रोफेसर नामित श्रीवास्तव,प्रोफेसर ज्योतिष गुप्ता तथा अन्य प्रोफेसर और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
