स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने फर्म पर लगाया दो लाख का जुर्माना

  • लापरवाही के चलते पानी बर्बाद होने के कारण जल विभाग ने फर्म पर की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर ईटा वन में स्वच्छ पानी की बर्बादी होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने एसके बिल्डर्स पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नकलूप पर कार्यरत कर्मचारी की लापरवाही के चलते स्वच्छ जल का नुकसान हुआ। प्राधिकरण ने फर्म को दोबारा ऐसी गलती होने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि सेक्टर ईटा वन में 22 नवंबर को अपर जलाशय व 23 नवंबर को भूमिगत जलाशय के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहने की सूचना मिली। जल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया। नलकूप पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के चलते ओवरफ्लो होने के कारण पानी बर्बाद होने की बात सामने आई, जिसके चलते प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से एसके बिल्डर्स नाम की फर्म पर दो दिन पानी बर्बाद करने के कारण एक-एक लाख (कुल दो लाख) रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की यह रकम फर्म को होने वाले भुगतान में से कटौती कर की जाएगी। साथ ही उसे चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी गल्ती हुई तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इस तरह की गल्ती की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी फर्मों को अलर्ट करने के निर्देश जल विभाग को दिए हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडावासियों से भी अपील की है कि पानी का एक-एक बूंद बहुत कीमती है। इसे बहुत संभाल कर खर्च करें। अगर कहीं पर पानी की बर्बादी दिखे तो उसकी सूचना तत्काल प्राधिकरण की टीम को जरूर दें। पानी की बर्बादी रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति द्वारा शरबत वितरण
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
6 मार्च को किसान एकता संघ मनायेगा अपना द्वितीय स्थापना दिवस
जनपद में कल श्रावण मास की शिवरात्रि, दिन शुक्रवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जनसेवा की पहल: सूरजपुर कोर्ट परिसर में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर डिस्पेंसर
गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ उठाई ...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने गर्मी से राहत के लिये लगवाया वाटर कूलर
वर्ल्ड क्लास इंटीग्रेटेड पैसेंजर हैंडलिंग फैसिलिटी का गढ़ बनेगा बोड़ाकी
जानिए आज का गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में जोर: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश
आजादी की लड़ाई में नेता जी का योगदान अतुलनीय : डा. राहुल वर्मा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग काशी की सांझ से रूबरू हुए पीएम-सीएम
लॉकडाउन के दौरान ये कम्पनियां करेंगी होम डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर
करणी सेना सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन से पहले गायब
पत्रकारिता की भूमिका पर संगोष्ठी , संवाद संस्था ने किया आयोजन