सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी की प्लानिंग विभाग को चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह आपत्ति लगाकर आवंटियों को परेशान किया तो होगी कार्रवाई

  • ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने नियोजन विभाग की समीक्षा कर टीम को दी चेतावनी
  • आवंटी को एक बार में सभी आपत्तियां बताएं, बार-बार आपत्ति लगाने पर देना होगा स्पष्टीकरण
  • नए औद्योगिक सेक्टरों की जमीन अधिग्रहण में ढिलाई बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ऑनलाइन मैप स्वीकृति व कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए बेवजह आपत्ति लगाकर आवंटियों को परेशान किया गया तो संबंधित प्राधिकरणकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को नियोजन विभाग की समीक्षा में यह चेतावनी दी। उन्होंने मैप स्वीकृति या कंपलीशन के लिए आवेदन करने वाले आवंटियों को सभी आपत्तियों की जानकारी एक बार में ही देने के निर्देश दिए। एक से अधिक बार आपत्ति लगाने पर संबंधित कर्मचारी को स्पष्टीकरण देना होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को नियोजन विभाग की समीक्षा की, जिसमें ऑनलाइन मैप स्वीकृति के आवेदनों पर एक से अधिक बार आपत्ति लगाई जा रही है। सीईओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि ऑनलाइन मैप स्वीकृति पर बेवहज आपत्ति न लगाई जाए। आवंटी को ऑफिस न बुलाया जाए। अगर कोई कमी है तो आवंटी को एक बार में सभी आपत्तियों से अवगत करा दें। बार-बार आपत्ति लगाकर उसे परेशान न किया जाए। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने चार नए औद्योगिक सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सीईओ ने एसीईओ से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नए औद्योगिक सेक्टरों के लिए जमीन का अधिग्रहण शीघ्र करने के निर्देश दिए। सीईओ ने किसानों को उनके आबादी का भूखंड जमीन उपलब्धता के आधार पर जहां तक संभव हो, उनके आसपास ही दिए जाने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग से किसानों के आबादी भूखंडों के लंबित लीज प्लान शीघ्र बनाकर देने को कहा है। इस बैठक में एसीईओ अमनदीप डुली व जीएम प्लानिंग सुधीर कुमार समेत नियोजन विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी देखे:-

बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने यमुना प्राधिकरण में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए 230 एकड़ भूमि का अधिग्र...
निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा, एक युवक की मौत 
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन का पहला होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लिंक रोड का ग्राम दयानतपुर में किया शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस पर डीसीपी साद मियां, शक्ति मोहन अवस्थी समेत बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए ...
घर में दवाइयों की डिलीवरी के लिए इन नम्बरों पर करें CALL
बेलगाम ट्रक ने झुग्गियों पर मचाया कोहराम, चार कुचले गए, 1 का पैर कटा
जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंक्यूबेशन में एक दिवसीय उद्यमी वार्ता सत्र का आयोजन
बिमटेक में उत्साह के साथ छात्र-छात्रों ने जन्माष्टमी मनाई
द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूसंस, ग्रेटर नोएडा में नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2025 का आयोजन
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस पार्टी के"जय भारत महासंपर्क"अभियान की शुरुआत कल से 
ग्रेटर नोएडा : जाट महासम्मेलन शनिवार 7 अक्टूबर को , प्रतिभाशाली बच्चे होंगे सम्मानित, नामी गिरामी हस...
कपड़े के बैग्स बांटकर प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर रोटरी क्लब का कदम
गौतमबुद्धनगर में ग्रामीण आशा के 90 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित