यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विदेशी प्रतिभागियों के किया स्वागत, कहा हमने पूरी दुनिया को अपने परिवार की तरह माना

“हमने पूरी दुनिया को अपने परिवार की तरह माना है, इसीलिए ईसा पूर्व गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था। वसुधैव कुटुंबकम भारत की सनातन संस्कृति की पराकाष्ठा को परिलक्षित करता है जहां सिर्फ दया और करुणा के भाव के साथ विश्व बंधुत्व की भावना है।”

उपरोक्त शब्द जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कहे।

जनपद गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा में स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 22 नवंबर 2022 से शुरू हुए 36 घंटे के यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में प्रतिभाग करने के लिए 22 देशों के लगभग 06 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि यहां उपस्थित हुए थे। आज दिनांक 23 नवंबर 2022 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचकर संयुक्त रूप से सभी छात्रों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अफ्रीका छात्रों के साथ संवाद भी किया।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
“सभी छात्र छात्राएं भारत के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से विभिन्न प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर समाधान बनाने का प्रयास करेंगे तो यह शिक्षा और अपने अपने देश के लिए एक बेहतरीन संदेश होगा। 36 घंटे लगातार चलने वाला यह आयोजन अफ्रीका के छात्र छात्राओं को भारत में शिक्षा एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का लाभ उठाने का बेहतरीन मौका प्रदान करेगा।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विदेशी छात्र छात्राओं के प्रतिनिधियों को किसी भी समस्या हेतु अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल भी उपलब्ध कराया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर श्री आरके सिन्हा, प्रोफेसर अरविंद सिंह, प्रोफेसर आनंद प्रताप सिंह व श्री आंचल बोरा जी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

Jitiya Vrat 2021 Muhurat: जितिया व्रत का क्या है पूजा मुहूर्त? जानें तिथि और समय
ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला "सस्टेनेबिलिटी सुपरस्टार 2025" पुरस्कार
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
Ryanites all set to Go Green
आईआईएमटी कॉलेज समूह में ओरिएंटेशन प्रोग्राम
ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मनाया गया हिंदी दिवस
Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए
UP BOARD NOIDA TOPPER : गौतमबुद्ध नगर में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 10 वीं में इकरा तो 12 वीं में टॉप
ईशान संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
गलगोटियाज विश्वविद्यालय:  स्कूल ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का  आयोजन
बोधि तरु स्कूल ने माताओं के सम्मान में मनाया गया मातृ दिवस
Cabinet Meeting: रबी फसलों की एमएसपी में 40 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
गलगोटिया विश्वविद्यालय और एम्स ने लॉन्च किया "नेवर अलोन" ऐप, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को थॉटवर्क्स में 11.10 एलपीए का ऑफर मिला