जयंती पर सपाइयों ने याद किये मुलायम सिंह यादव

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं भारत के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय उन्हें अश्रुपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओ ने अस्पतालों में और गरीबों में फल वितरण किए। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि नेता जी ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के सपनों को साकार करने के लिए मुलायम सिंह यादव जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेता जी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य ने कहा कि नेता जी ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान करने के लिए काम किया। हम सब को उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, वीरसिंह यादव, नरेन्द्र नागर, सुनील भाटी देवटा, डॉ0 महेन्द्र नागर, सुधीर तोमर, कृष्णा चौहान, औरंगजेब अली, महिमा यादव, सुधीर भाटी, रविन्द्र प्रधान, इंद्रपाल छौकर, कमल भाटी, मिंटी खारी, अकबर खान, कपिल सैफी, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, विनोद लोहिया, राव संजय भाटी, अवनीश भाटी, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, अनीस अहमद, विकास जतन, दीपक शर्मा, अजय चौधरी, कुलदीप भाटी, विक्रम टाईगर, सुमित राणा, लोकेश जनमेदा, नीतीश भाटी, इंशाद चौधरी, सीपी सोलंकी, अकरम चौधरी, नन्हें सिद्दकी, हरवीर प्रधान, हसमुद्दीन सिद्दकी, मोहित नागर, लखन जाटव, वकील सिद्दकी, जाकिर मुनिरी, हारून सैफी, हरीश खारी, सलामुद्दीन मेंबर, अभिषेक आर्य, योगेश गौतम, चौधरी हसरुद्दीन, सतवीर नागर, विक्रम सिंह नागर, ओमप्रकाश, इस्लामुद्दीन, संजीव बाल्मीकि, भूरा सिंह, सलमान राजेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

तालाब में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Covid Vaccination: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया राज्यों को वैक्सीन आवंटित करने का ...
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव, अबतक इन लोगों ने किया नामांकन
घाटी में बढ़ेगा आतंक? तालिबान से बोला अलकायदा, अब कश्मीर को भी इस्लाम के दुश्मनों से कराना है आजाद
जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदगी की शिकार हुई थी 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता, 21 सितंबर तक पुलिस रिमा...
शारदा विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ऑनलाइन फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन
नर्सों के चार हजार पद खाली, मरीजों की देखभाल प्रभावित, अस्पतालों में सृजित पदों के अनुपात में नर्सों...
जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों के जश्न का दूसरा दिन: संगीत, नृत्य और मिमिक्री से रंगा हुआ कार्यक्रम
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री की मुख्य फ्लीट का ड्राइवर मिला कोरोना...
कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है : मनोज चौधरी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने से कितनी आसान होगी बीजेपी के लिए अगले साल चुनाव जीतने की राह?
जिला जेल में दो बंदियों के बीच झगड़ा, इलाज के दौरान कैदी मौत, मुकदमा दर्ज
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
यूपी पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन में ही सरकार ने कह दिया, किसी भी समय निरस्त हो सकती है भर्ती
Afghanistan Crisis: काबुल की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, फंसे लोगों को निकलना चुनौती