विपक्ष हुआ समाप्त, गौतमबुधनगर हुआ भाजपामय : डॉ० महेश शर्मा

उन्हीं के साथ जहांगीरपुर के वर्तमान चेयरमैन जयप्रकाश शर्मा, बिलासपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन कुक्की नगर, दनकौर की पूर्व चेयरमैन राजवती देवी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेंद्र शर्मा बिलासपुर ,पूर्व चेयरमैन जेवर धर्मेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी दीपक सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीकांत अग्रवाल दनकौर महामंत्री अतुल गर्ग, बसपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल नागर, सभासद ललित गौतम,ओमप्रकाश राजपूत,राजपाल वाल्मीकि,राजू सभासद,राहुल जाटव,विकास शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष सपा दादरी,रेखा सिंघल,अमित कुमार प्रदेश सचिव प्रसपा,भूपेन्द्र सिंघल ज़िलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा,नलनीश गोयल सहित सपा ,बसपा व लोकदल ,प्रसपा के सैंकड़ों लोग भारतीय जानता पार्टी में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ० महेश शर्मा ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं, सुरक्षा एवं बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर आज इतनी बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा की भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है।