दक्षिण एशिया का सबसे बड़े फार्मा एक्सपो ‘सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया-2022 ‘ इंडिया एक्सपो सेंटर में 29 नवम्बर से 

  • इंडिया फार्मा वीक का हिस्सा होगा यह शो
  • पांच हजार से अधिक उत्पादों को किया जाएगा प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा: इंफार्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फार्मा इवेंट – सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया एक्सपो के 15वें संस्करण का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जा रहा है।

29 नवंबर से 1 दिसंबर तक अयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पांच हजार से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित  किया जाएगा।  यह जानकारी इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने दी। सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया भारत की फार्मा मशीनरी, प्रौद्योगिकी और सामग्री उद्योगों में उन्नति को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण आधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है। योगेश मुद्रास ने बताया कि भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग 12 फीसद सीएजीआर से बढ़ने और 2030 तक 130 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के लिए तैयार है। यह शो इंडिया फार्मा वीक का एक हिस्सा होगा, जो फार्मा समुदाय में उपस्थित लोगों की हर जरूरत को पूरा करने वाला एक प्रमुख उत्सव है। सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया में 3 दिनों में 1500 से अधिक प्रदर्शकों, 40,000 से अधिक आगंतुकों और 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधित्व की उम्मीद है। भारतीय फार्मा बाजार  15 फीसद की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है, जो विश्व बाजार की विकास दर से दोगुना है। इस उद्योग के विकास को और तेज करने के लिए सरकार ने ग्रीनफील्ड फार्मास्यूटिकल्स के लिए स्वचालित मार्ग के तहत लगभग 22 हजार करोड़ रुपए के प्रोत्साहन और 100 फीसद एफडीआई को मंजूरी दी है। उनका कहना है कि यह एक्सपो निश्चित रूप से भारतीय फार्मा और हेल्थकेयर बाजार के साथ सहयोग की तलाश कर रहे सक्रिय आपूर्तिकर्ताओं से मिल कर व्यवसाय स्थापित करने और बढ़ाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

यह भी देखे:-

यूएफओ रिपोर्ट: अंतरिक्ष में दिखने वाली 144 वस्तुओं में से सिर्फ एक की हो सकी पहचान, अमेरिका का बड़ा ...
एनसीआर के संस्थानों में वैज्ञानिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे के कुशल साझाकरण पर जोर: प्रो. आरके सिन...
सुरक्षित होगा ऑटो का सफर, कलर कोड से डाले जाएंगे नंबर
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य है,सृजनात्मकता तथा अन्वेषण की शक्ति विकसित करना
मंगलमय इंस्टिट्यूट में शिक्षकों के लिए एफडीपी का आयोजन
श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा , इंडोनेशिया के तर्ज पर होगा मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला...
PM MODI का देश के नाम संबोधन देखें LIVE
अचानक तिब्‍बत के दौरे पर पहुंचे चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंंग
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग अभ्यास का आगाज
कल का पंचांग, 5 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भाजपा ने दादरी व ज़ेवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई
पहली बार सेना की दो महिला अधिकारी उड़ाएंगी लड़ाकू हेलीकाप्टर
देखें VIDEO, जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज हो : श्याम सिंह भाटी
भगवन भरोसे हो चुकी है देविका गोल्ड होम की सुरक्षा और सुविधाएँ, निवासियों में भारी रोष
यूपी में 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को हरी झंडी, सीएम ने दिया प्रक्रिया में तेजी का आदेश
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस