गुर्जर युवाओं की शान Rowdy Vardaat इंस्टाग्राम स्टार की CAR ACCIDENT में मौत, शोक में डूबे फैंस

ग्रेटर नोएडा : बीटा 2 थाना क्षेत्र में चुहड़पुर अंडरपास के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी की मौत हो गई। राउडी अपने दो दोस्तों के साथ चूहड़पुर की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बताया जा रह है हादसे में राउडी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दोनों दोस्त , गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रात्रि 3:00 बजे सूचना मिली कि एक स्विफ्ट चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक पेड़ से टकरा गई है। कार में तीन युवक सवार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी के रूप में हुई ।

थाना प्रभारी ने बताया कि स्विफ्ट में इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी निवासी सिकंदराबाद, उनके दोस्त मनोज और आतिश निवासी अट्टा पीर थे। तीनों कार से चुहड़पुर की तरफ जा रहे थे। तभी अंडरपास के पास ही पेड़ से इनकी कार टकरा गई। राउडी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की हालत गंभीर है।

राउडी, ROWDY VARDAAT नाम से सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फेमस थे। उनके इंस्टाग्राम पर 911K फॉलोअर थे। रावडी की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रावडी अपने डायलॉग से काफी फेमस थे, जिनकी लोग इंस्ट्राग्राम पर रील्स बनाया करते थे।

यह भी देखे:-

व्यापार बंधु समिति बैठक सम्पन्न: व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
किसानों की विभिन्न मांगों समस्याओं को लेकर किसान संगठनों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुआ विशाल प्रद...
ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने को खर्च होंगे 123 करोड़ -अगले दस साल तक घरों से कूड़ा उठाने वाली कं...
भक्ति और आनंद से भरपूर भजन संध्या: रामलाल वृद्धाश्रम में गांधी-शास्त्री जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्ध...
करप्शन फ्री इंडिया ने की दनकौर गौशाला की जांच की मांग , डीएम को सौंपा ज्ञापन
तालकटोरा स्टेडियम में ग्रेटर नोएडा के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, यूपी टीम को दिलाई ओवरऑल ट्रॉफी
योग और स्वास्थ्य , शक्ति बन्ध समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्रेटर नोएडा में खुले नाले बने मौत के गड्ढे, युवक की गाड़ी गिरने से मौत
विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने प्रस्तुत की अपनी 09 माह की रिपोर्ट
एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव (ओडिसी)
जी.एल. बजाज छात्र ने ए.के.टी.यू. मेरिट 2024-25 में हासिल किया पाँचवाँ स्थान
यूपी रोडवेज की चलती बस में लगी आग, यात्रियों के बस से कूद कर जान बचाई, बस जल कर खाक
फिजिकल एजुकेशन टीचर अंजलि चौहान को ASTITVA विमेंस प्राइड अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
ईवीसीएल का आगाज: रिटायर्ड रणजी खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच, प्रवीण कुमार ने की घोषणा
जानिए, किसकी लापरवाही से घंटों तड़पता रहा ट्रेन से गिरा घायल युवक
तकनीकी कारणों से आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी के लोग परेशान