अपडेट : दर्दनाक सड़क हादसे में दो इंजीनीयर की मौत

ग्रेटर नोएडा : कासना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो इंजीनियर की मौत हो गयी। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का उपचार ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं। सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित लोटस पार्क नामक सोसाइटी में रहने वाले अमर सिंह निवासी आजमगढ़ और राजेश निवासी मिर्जापुर लोकेश शर्मा प्रमोद तथा कुलदीप बीती रात को एक मारुती स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर सूरजपुर से कासना की तरफ जा रहे थे। कैलाश अस्पताल के सामने अल्फा वन सेक्टर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार इतनी तेज गति में थी कि वह वह हवा में लहराती हुई कई कलाइयां खाते हुए सड़क के दूसरे तरफ जा गिरी। इस घटना में कार में सवार अमर सिंह व राजेश की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश इंजीनियरिंग पास करने के बाद इंटीरियर का काम करता था जबकि अमर सिंह दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बीएसईएस में कार्यरत था। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें घटना इतनी जबरदस्त दी की कार के परखच्चे उड़ गए। अमर सिंह तो कार के अंदर काफी देर तक फंसा रहा। उसे निकालने के लिए गैस क़टर की सहायता से कार बॉडी को काटना पड़ा। फिर उसे बाहर निकला गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी देखे:-

एफपीओ गठन को लेकर बैठक सम्पन्न, डीएम ने फसल बीमा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
भारत की हस्तकला से रूबरू हुए छात्र: जी. डी. गोयंका स्कूल का शैक्षिक भ्रमण
महिला उन्नति संस्था ने गरीब मजदूरों को वितरित किए कम्बल, ठंड से राहत देने की पहल
जेवर एयरपोर्ट के उत्तर प्रदेश सरकार के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट - नंदगोपाल गुप्ता नंदी (नागरिक उड्ड...
मौत के साये में ग्रेनो वेस्ट के वासी, फ़्लैट से गिर रहा है प्लास्टर , सरकार करे कार्यवाही : नेफोमा 
नोएडा समेत कई जिलों  में साहित्य महोत्सव का आयोजन करेगा तीखर, युवाओं को मिलेगा मंच
ग्रेटर नोएडा में लावणी द्वारा "हाट दिवाली फेस्ट" 29 सितम्बर से
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 123 वीं बोर्ड में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगे पटाखों पर लगे रोक : चैनपाल प्रधान, सीएम योगी को लिखा पत्र
इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के आठवें दिन भी उमड़ी भीड़
डीएम बी.एन. सिंह ने झंडारोहण कर फ्रीडम फाइटर्स का किया सम्मान
INDIAWOOD 2025: 25 साल का सफर, भारत बनेगा ग्लोबल फर्नीचर हब
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बड़े अफसरों के तबादले
ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण खबरें संछिप्त में, जरूर पढ़ें 
अन्ना हजारे की जनसभा की तैयारी जोरों पर