एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह “शिवोहम” नाम से धूमधाम से मनाया

“शिव” जिनकी शक्ति अपरिमित है, जिनकी महिमा सर्वव्यापी है, जो अजन्मा हैं, जो सत्य हैं, जो अनंत हैं, जो ओंकार हैं और जो सर्वशक्तिमान हैं……


18 नवंबर 2022 को एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह “शिवोहम” नाम से धूमधाम से मनाया I कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन से हुई I स्कूल प्रधानाचार्या डॉक्टर सरबरी बनर्जी ने स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत की I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ शर्मा जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और अपने विचार तथा अनुभव साझा किए I

कार्यक्रम की शुरुआत शिव के अलग-अलग रूपों को दिखाते हुए नृत्य से प्रस्तुत हुई I आदि योगी शिव अवतार पर नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में छात्रों ने शिव के जिन अन्य रूपों को प्रस्तुत किया उनमें अर्धनारीश्वर, शिव विवाह, सती कथा, नीलकंठ और मां गंगा के धरती पर अवतरित होने की कथाएं प्रस्तुत थीं I


सती कथा की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ नीलकंठ नृत्य नाटिका में छात्रों की कलाबाजियों ने सभागार में बैठे प्रत्येक व्यक्ति के मन को मोह लिया l भगीरथ के द्वारा माँ गंगा को धरती पर बुलाने और शिव द्वारा उनके वेग को अपनी जटाओं में सयंमित करने की कथा को बड़े ही कलात्मक ढंग से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया l माँ गंगा के धरती पर अवतरित होते ही गंगा आरती के द्वारा कार्यक्रम का विराम किया गया I उप – प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शुक्ला ने कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद भाषण के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम के नामानुसार(“शिवोहम”) सभागार में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति आध्यात्म में गोते लगा रहा था l राष्ट्र गान के साथ इस अदभुत कार्यक्रम का समापन किया गया l

यह भी देखे:-

CBSE तैराकी चैम्पियनशिप-2023 : रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जान्हवी मित्तल विजेता
शारदा विश्वविद्यालय में परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपी पर कार्यशाला: नवाचार और अनुसंधान को मिला नया आयाम
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी में गूंजा पशु व वन्य जीवन संरक्षण का वैश्विक विमर्श
22 राज्यों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अब तक नहीं की कटौती
एमिटी यूनिवर्सिटी : “सुपरिंटेलीजेन्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर हुई चर्चा
शारदा विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति वैश्विक केंद्र का हुआ शुभारंभ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एन.एस.एस यूनिट 3 द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
केसीसी इंस्टीट्यूट में इंटरनैशनल कांफ्रेंस का सफलतापूर्वक आयोजन
शारदा विश्विद्यालय : पत्रकारिता के छात्र रूबरू होंगे मोबाईल जर्नलिज्म तकनिकी से
शारदा यूनिवर्सिटी में साइंस फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "स्कूल लिडर्स मीट : एक्सप्लोरिंग द फ्युचर डायरेक्शन ऑफ एजुकेशन" का आयोज...
आईआईएमटी कॉलेज में मनाया गया महिला दिवस
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह -2022 (Alumni Meet)
Ryanities on a mission for an Eco friendly festival of Lights
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मैं आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन