प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर को जनपद में होगा ट्रायल

*डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से।*

*पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर को जनपद में होगा ट्रायल।*

*जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के क्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मेरठ मंडल की टीम के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर की टीम का चयन करने के उद्देश्य से जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की टीम का चयन करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर को 3 बजे से होकी खेल में सीनियर पुरूष चयन के लिए अस्तर पब्लिक स्कूल नाॅलेज पार्क 5 नोएडा एक्सटेंशन, वालीबाल खेल में सीनियर पुरूष चयन के लिए 21 नवम्बर को शाम 3 बजे मलकपुर स्पोटर्स स्टेडियम गौतमबुद्धनगर तथा टेविल-टेनिस सीनियर पुरूष/महिला चयन के लिए 21 नवम्बर को शाम 3 बजे गेट न0 4 टी0टी0 हाल नोएडा स्टेडियम नोएडा में ट्रायल किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स आगामी 22 नवम्बर, 2022 को शाम 3 बजे कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम मेरठ में किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता 25 से 30 नवम्बर, 2022 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी, बालीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 29 नवम्बर, 2022 तक क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या एवं टेविल-टेनिस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 नवम्बर, 2022 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा, बिना जन्मतिथि प्रमाण पत्र के प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कराया जायेगा। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर*

यह भी देखे:-

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शि...
Beginning Mission Education के साथ  महिला शक्ति सामाजिक समिति ने रोशनी के त्योहार  दीपावली , भाई दूज...
कानून-व्यवस्था शांति को लेकर डीएम बी.एन. सिंह ने की पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक
ग्रेटर नोएडा : परीचौक पर बंद पड़े फ़व्वारे को चालू कराया।
सुदेश भाटी बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
तीन दिन से युवक लापता, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
सामाजिक साझा मंच निकालेगा जन पैदल यात्रा, उत्तर प्रदेश को विभाजित करने की मांग
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
कल का पंचांग, 28 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
राजपूत करणी सेना ने संगठन का किया विस्तार, 28 दिसंबर को विशाल हिंदू जन जागरण पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन,...
लोगों को जागरूक कर रोटरी क्लब ग्रेनो ने बाँटे हेलमेट