राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इण्टर काॅलिज दादरी में बालिकाओं के मध्य आज विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायधीश, गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 17.11.2022 को श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इण्टर काॅलिज, दादरी में किया गया।

शिविर में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा छात्राओं को शिक्षा के अधिकार, पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, कन्या भ्रुण हत्या के खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीडिताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार, मुफ्त कानूनी सहायता, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गरिमा के साथ जीवन जीने, पोषण एवं विधिक अधिकारों, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा महिलाओं व बच्चियों के हित में संचालित कल्याणकारी/लाभार्थी योजनाओं तथा महिलाओं को लागू होने वाले विभिन्न कानूनों के बाबत जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में उपस्थित नीलम चन्द, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को गुड टच बेड टच, सेल्फ डिफेंस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन आदि के बाबत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यह भी देखे:-

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का निरीक्षण जारी
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्काइलाइन में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे
उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने अवनीश सक्सैना, बार एसोसिएशन ने भावुक विदाई समारोह में दी शुभकामनाए...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एफडीआरसी काउंसलिंग के ज़रिए शादी के झगड़े का सफल समाधान करवाया
पारदर्शिता व शुचिता से कृषकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है योगी सरकार
कल का पंचांग, 27 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : BJP कैम्प कार्यालय मे पीएम मोदी का मनाया गया 71वाँ जन्मदिन
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के स्वास्थ केंद्र में लगेंगे 15 हेल्थ एटीएम
रन फॉर यूनिटी में दिखा छात्र–पुलिस का जोश, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, नोएडा–ग्रेटर नोएडा में 14 खाद्य नमूने जांच के लिए...
माहवारी जागरूकता पर विद्यार्थियों को दी वैज्ञानिक जानकारी, बालिकाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जेवर में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने जनसंपर्क कर,किया चहुमुखी विकास का वायदा 
दशहरा महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न