बाल दिवस पर नन्हक फॉउंडेशन को मिला कम्प्यूटर सिस्टम का तोहफा, खिल  उठे बच्चों के चेहरे

 
ग्रेटर नोएडा : Nanhak Foundation  ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा- १  के अपने  बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर के बच्चों एवं अन्य झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के साथ मिलकर 2 दिनों तक बाल दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया।  
 
14 नवंबर को सभी बच्चों को चिल्ड्रन पार्क में उनकी पसंद के गेम खिलाएं, नृत्य प्रतियोगिताएं हुई|  हाई जंप जैसी प्रतियोगिता और मस्ती भरपूर हुई।   सभी बच्चों को टॉफी बिस्किट चिप्स वगैरह दिए गए |  दिनांक 15 नवंबर को समाज सेवा में अपनी विशेष स्थान  रखने वाले अति प्रतिष्ठित सम्मानीय  एवं नन्हक   फाउंडेशन के सम्मानित एवं वरिष्ठ सदस्य संजय श्रीवास्तव नाटी ने उन बच्चों को कंप्यूटर का तोहफा दिया|

 जिन्होंने कभी इसकी कल्पना तक नहीं की | इतना ही नहीं श्री श्रीवास्तव ने स्वयं सेंटर पर सिस्टम को इंस्टॉल किया, खुद से बच्चों को उसे ऑपरेट करना सिखाया | बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे | उन्होंने बच्चों से वादा किया कि “अगर आप सब अच्छी तरह पढ़ाई में मन लगाओगे, कंप्यूटर चलाने में माहिर बनोगे तो जल्दी ही मैं एक प्रिंटर भी लगा दूंगा जिससे आप अपनी जरूरत और शौक के मुताबिक पेपर प्रिंट कर सकते हैं  सभी ने अंकल को धन्यवाद दिया |
 मुस्कुराते रहना ही जीवन का मूल मंत्र है …….
यह संदेश देते हुए सभी को एक-एक स्माइली के बैग ,  पेंसिल दिए गए| फाउंडर साधना सिन्हा ने सबके लिए मीठा और नमकीन  स्नैक्स स्वयं बनाकर सबको खिलाएं|
 इस अवसर को उत्सव बनाने में श्रीमती अर्चना राघव, श्रीमती गीता राघव ,श्री संजय श्रीवास्तव जी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया|

 आप भी अगर इन बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं, अपनी खुशी के पल को इनके साथ शेयर करना चाहते हैं तो आपका हार्दिक स्वागत है|
 धन्यवाद
टीम NANHAK  फाउंडेशन (India’)
एवं फाउंडर प्रेसिडेंट:: साधना सिन्हा|
9278140515

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में IEEE सम्मेलन IC3ECSBHI-2025 के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों का आयोजन
अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, काम में सवार कोच समेत  7 छात्र घायल 
किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता रही विफल, भाकियू के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
शारदा विश्विद्यालय पहुंचे अमन गुप्ता, कहा सफल उद्यमी बनना है तो प्रयास न छोड़े
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
ग्रेटर नोएडा: 1.45 लाख रुपये लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी राशि बरामद की
जीएल बजाज क्लबों का " अलंकरण समारोह"
GL बजाज के एनसीसी कैडेट्स ने CATC-124 कैंप में बटोरीं खूबियों की चमक, लौटे ढेरों पुरस्कारों के साथ
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले साल की अपेक्षा हादसों में आई कमी
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
ऋग्वेद पारायण महायज्ञ-2019 , वैदिक ज्ञान की हुईअमृत वर्षा
आंतकवादी कैम्पों पर हमले की खुशी करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने लड्डू बाटकर मनायी
जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जगत फार्म में पुलिस व व्यापारियों की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर हुई बैठक