कई गाँवों में नहीं लगे गलियों के नाम और नंबर – विधायक पंकज सिंह से मिली नोवरा
नॉएडा – आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नॉएडा विधायक पंकज सिंह से मिला , नोवरा द्वारा गाँवों में गलियों के नाम और नंबर लगवाने की मांग उठाई थी जिसे श्री पंकज सिंह ने प्राथमिकता दी थी और प्राधिकरण को आदेशित किया था की जल्द से जल्द गाँवो में यह काम करवाए जाएँ। इसके बाद बहुत से गाँवों में गली नंबर के बोर्ड लगा दिए गए , जिससे इन गाँवों में घरों को तलाशना और चिन्हित करना बहुत आसान हो गया , सहूलियत के साथ साथ यह मुद्दा ग्रामीण अस्मिता का भी मुद्दा हो चुका है। लेकिन संस्था को पिछले कई माह से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी छलेरा , चौड़ा ,सदरपुर एवं अन्य गाँवों में ज़्यादातर गाँवों में गली नंबर डालने का काम हुआ ही नहीं है , न ही प्राधिकरण से इस बाबत कोई जानकारी प्राप्त हो रही है की ऐसा क्यों हो रहा है।
नोवरा की इसी माह हुई मीटिंग में बहुत से ग्रामीणों ने यह शिकायत संस्था के सामने रखी , विधायक श्री पंकज ने कहा की गाँवों की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई सर्वोपरि है और वह तुरंत नॉएडा प्राधिकरण को आदेशित करेंगे के जल्द से जल्द बचे हुए गाँवों में यह काम करवाए जाएँ। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर एवं उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान उपस्थित रहे।
यह भी देखे:-
सीएम योगी के नेतृत्व में निकली विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा
वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध,दो ने तेल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास
फैक्ट्री से कॉपर का कीमती उपकरण चोरी करके भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग तेज, देशभर में सौंपे गए ज्ञापन
एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति द्वारा सर्वोदय अस्पताल, नोएडा में "मिलाप एकजुटता" पर्व का आयोजन
बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 21 जून को होगी, जानिए क्या होंगे अहम प्रस्ताव
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का काम शुरू
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
यमुना एक्सप्रेस वे : वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सूरजपुर बाराही मेले में आर्य दर्शन पब्लिक स्कूल और भारती पब्लिक स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने गीत संगीत...
पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले लुटेरे को 5 वर्ष की कारावास
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों को वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्ध नगर ने दी श्रद्धांजलि
