सड़क पर पैदल चल रहे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिएः डीसीपी गणेश प्रसाद साहा

  • रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने किया यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
  • आईआईएमटी कॉलेज में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

व्यक्ति का जीवन अनमोल है जो कि सिर्फ एक बार मिलता है, इस लिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और सड़क पर पैदल चल रहे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए। यह बातें आईआईएमटी कॉलेज समूह में ट्रैफिक के नियमों को जानकारी देते हुए डीसीपी गणेश प्रसाद साहा ने कही। छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। वहीं जागरूकता अभियान में जोन-3 के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जानकारी दी। डीसीपी गणेश प्रसाद साहा ने आगे कहा कि दोपहिया चालक को हेलमेट जरूर लगाना चाहिए इसी के साथ ही गाड़ी चलाने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन को चलाना चाहिए साथ ही कभी भी शराब पीकर गाड़ी न चलाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने से आपका जीवन और दूसरे लोगों की जान को बहुत खतरा रहता है। इस दौरान कार्यक्रम में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों की तरफ से नुक्कड नाटक भी पेश किया गया।

पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल द्वारा पुलिस प्रशासन , आईआईएमटी कॉलेज व सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विनय गुप्ता , कपिल गुप्ता , मुकुल गोयल , विकास गर्ग ,शुभम सिंघल ,मनोज गोयल , नवीन जिंदल , अशोक सेमवाल व कॉलेज समूह के डीजी डॉ. एमके सोनी, एक्सक्यूटिव डॉयरेक्टर डॉ. जेपी शर्मा, डॉयरेक्टर एसएस त्यागी,  डीन डॉ. एपी सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय गुप्ता,कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, विकास गर्ग, शुभम सिंघल, मनोज गोयल, नवीन जिंदल, अशोक सेमवाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, बलबीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

टिक टॉक का भारतीय विकल्प है चिंगारी ऐप
गुलिस्तानपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण कब्जामुक्त कराकर डीएफसीसी को सौंपी जमीन
मेरठ में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में गौतमबुधनगर से 15 हज़ार स्वयं सेवक करेंगे शिरकत
ग्रेनो की सफाई व्यवस्था बाधित हुई तो कॉन्ट्रैक्टरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, साफ-सफाई न होने पर ...
ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए पांच रुट पर स्थानीय बस सेवा हुई शुरू, जानिए रूट
पीएम मोदी ने देशवासियों से हाथ जोड़ कर अनुरोध किया, 21 दिन घर में ही रहें , ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी ...
एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों के कौशल विकास की सराहना
प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने राष्ट्र निर्माण पर विशेषज्ञ वार्ता के साथ मनाया इंजीनियर्स दिवस
डग्गेमार वाहनों को जल्द बंद करे प्रशासन : प्रिंस भारद्वाज
जगनपुर स्थित विवो कंपनी पर किसान एकता संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन
हादसा : मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत, कई घायल
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीजीपी ने की बैठक, दूसरे राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन