महिला उन्नति संस्थान ने बाल दिवस पर आयोजित किए कई कार्यक्रम

बाल दिवस समारोह के अवसर पर महिला उन्नति संस्था की नौएडा महानगर इकाई ने विभिन्न स्कूल के छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता सैक्टर 82 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की । वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षिका कुसुम जी ने बच्चों को बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर का दिन देश के बच्चों को समर्पित है। दरअसल पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे। ऐसे में उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला अध्यक्ष, रेनू बाला शर्मा जी ने बच्चो को शिक्षा का क्या महत्व है, शिक्षा समाज में उन्नति का एक स्तंभ है,जो मानव को राष्ट्र को उचाइयो पर ले जाने में सहयोग करता है ।
मीडिया प्रभारी बंदना झा ने बच्चों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर बधाई दी और बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों की रचनात्मकता को उजागर करने के लिए किया गया ।कार्यक्रम के अंत में जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । और कार्यक्रम में किरण कुशवाह और प्रभा सिंह जी उपस्थित रही सभी बच्चों को भेंट के रूप में फल,मिठाई, बिस्किट्स व किताबें, पेंसिल्स दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया।

यह भी देखे:-

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ...
इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 अगस्त से "इंडियन डीजे एक्सपो-2023 का आयोजन
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
किसानों ने मानवाधिकार आयोग से की पुलिस की शिकायत
मोदी के विकास को अवकाश पर भेजने का वक्त आ गया: प्रियंका गांधी
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ग्राम अध्यक्ष बने यतेंद्र नागर
एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव
तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कत्लेआम - सीएम योगी
दिवाली के बाद NCR की वायु गुणवत्ता हुई 'गंभीर', दिल्ली में AQI का स्तर 500 के पार
रावण द्वारा सीता जी का हरण व राम-सुग्रीव मित्रता।
आज आमने-सामने होंगे जो बाइडन और पीएम मोदी, रणनीति पर होगी चर्चा
पेट्रो कार्ड से चलेंगी पुलिस की गाड़ियां , पीसीआर को दो लाख का बीमा 
UP मे आनंद लीजिये मेट्रो के बाद अब पॉड टैक्सी का, खूबियां जानने के बाद आप भी कहेंगे वाह!
ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट में अब जल्द आएगी तेजी:  नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत