नशा मुक्त भारत अभियान जन चेतना मिशन पर अग्रसर

“नशा मुक्त भारत अभियान” भारत सरकार, मन्त्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त 2022 में शुरू हुआ ऐसा ऐतिहासिक अभियान है जिसके मार्गदर्शन में, ग्रेटर नॉएडा स्थिति नशा मुक्ति केंद्र, “हग्स लाइफ हॉलिस्टिक” ने जिला गौतम बुद्ध नगर में नशा मुक्ति व रोकथाम पर सर्वप्रथम आह्वान किया है तथा क्षेत्र में नशे के रोकथाम के प्रति युवाओं को शिक्षित करने की ओर तथा गौतम बुद्ध नगर के अलग अलग क्षेत्रों में “नशा मुक्त भारत अभियान” के प्रचार एवं प्रयास में निरन्तर कार्यान्वित हैं। “हग्स लाइफ हॉलिस्टिक” के अध्यक्ष लवलिट पीर ने बताया कि हर वर्ग हर उम्र के व्यक्ति को नशा एक मानसिक बीमारी के प्रति जागरूक और शिक्षित करने के क्षेत्र में उनकी सन्स्था लम्बे अरसे से कार्य कर रही है। सन्स्था में कार्यरत विषवेश कुमार ने बताया कि मौजूदा जन जुड़ाव में हर क्षेत्र में डॉक्टर भी अभियान में साथ दे रहे और इसी क्रम में जब हाल ही में अभियान पक्षी विहार, ग्राम देवला, सूरजपुर, ग्रेटर नॉएडा, पहुँचा तो अभियान वहाँ स्थित डॉक्टर सी.एम. शर्मा क्लीनिक पहुँचा तो सन्स्था “हग्स लाइफ हॉलिस्टिक” के इस अभियान में डॉ करण शर्मा ने भी उनका साथ देते हुए क्षेत्र के युवाओं को नशे से स्वास्थ्य पर होने वाले कुप्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। अभियान में सन्स्था अध्यक्ष लवलिट पीर, डॉ. कारण शर्मा, विश्वेश कुमार, तेज बहादुर, अक्की पंवार, सुनील, गोपाल, सोनू व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

तेज़ी से क्षेत्र में दौरा करता हुआ “हग्स लाइफ हॉलिस्टिक” का ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ ने ग्राम साकीपुर, ग्रेटर नॉएडा में जन सभा रखी, जिसमें साथ जुड़े, डॉ पी.एच रॉय, चरण सिंह प्रधान, अमित, विजय , गौरव भाटी, राजकुमार, रवि, सन्स्था के सदस्य विश्वेश कुमार, सन्स्था के अध्यक्ष लवलिट पीर के साथ। अध्यक्ष लवलिट पीर ने बताया कि अभियान के दौरान साकीपुर गाँव में शराब की लत से पीड़ित कुछ युवा मिले जो लड़ते हुए दो गुटों में तब्दील हो गए थे और मार पीटाई से ज़ख़्मी हो गए थे। शराब के सेवन से सन्तुलन खो कर असामाजिक तत्व के नशे के प्रकोप से ग्रस्त प्रत्यक्ष उदाहरण संस्था अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता से सम्पर्क करते हुए दिया और नशा करने वाले व्यक्तियों को नशे के प्रति जागरूकता की शिक्षा देते हुए बताया कि नशे की रोकथाम के लिए आत्म विश्लेषण और आत्मविश्वास का अभ्यास हर दिन करने से न केवल आमजन नशे से दूर रह सकते हैं बल्कि स्वयम, घर परिवार व समाज में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।

यह भी देखे:-

उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास 21 फरवरी को, जेवर बनेगा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ने शुरू किया नया सेवा सत्र, 100 छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी ...
नोएडा -ग्रेटर नोएडा में हेलमेट नहीं तो तेल नहीं , पढ़ें पूरी खबर
सिटी हार्ट अकैडमी में गणेश चतुर्थी पर्व पर श्रद्धा और उल्लास का संगम
क्षेत्रीय सासंद द्वारा कौशल विकास केन्द्र का कैम्प आयोजित करने की माँग
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
22 मिनट में भारतीय सेना ने सिखाया पाकिस्तान को सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
यमुना एक्सप्रेस-वे : डिवाइडर से टकराई कार, एक कि मौत 4 घायल
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत
गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शा...
चित्रांश फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट का होली मिलान समारोह संपन्न
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह का भव्य क...
दहशत : बंदर का आतंक जारी , डॉक्टर को बनाया शिकार
यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर उत्तर प्रदेश का सशक्त कदम