ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण :  बकाया भुगतान न देने वाले बकाएदारों पर ग्रेनो प्राधिकरण अब कसेगा शिंकजा, इस माह के अंत तक आएंगी भूखंड योजनाएं

  • सीईओ ने सभी विभागों से बड़े बकाएदारों के आवंटन शीघ्र रद्द करने को कहा
  • सीईओ ने विभागवार समीक्षा कर बकाएदारों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • आवंटन रद्द करने से प्राप्त भूखंडों को कब्जे में लेकर नई स्कीमें लांच करने को कहा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बकाया भुगतान न देने वाले बकाएदारों के आवंटन अब शीघ्र रद्द किए जाएंगे। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को विभागवार बकाएदारों की समीक्षा की। सीईओ ने आवंटन रद्द होने वाले भूखंडों पर कब्जा लेकर स्कीमें लाने और नए सिरे से आवंटन करने के निर्देश दिए।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों से आवंटित संपत्ति की बकाया धनराशि पर ब्याज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्राधिकरण ने बकाएदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बकाया भुगतान न देने वाले आवंटियों के आवंटन रद्द किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर में संपत्ति से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा की। सीईओ ने बिल्डर विभाग को निर्देश दिए कि किस्तें डिफॉल्ट होने के बाद जिन बिल्डरों को नोटिसें भेजी जा चुकी हैं, उनके आवंटन शीघ्र रद्द कर दिए जाएं। आवंटन रद्द होने से प्राप्त भूखंड स्कीम लाकर आवंटित किए जाएंगे। बिल्डरों पर प्राधिकरण का करीब 14 हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह औद्योगिक भूखंड आवंटियों पर करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है। कॉमर्शियल भूखंडों के आवंटियों पर 4000 करोड़ रुपये और आईटी के आवंटियों पर 1000 करोड़ रुपये बकाया है। करीब 2100 करोड़ रुपये संस्थागत के आवंटियों पर बकाया है। प्राधिकरण की तरफ से अधिकांश बकाएदारों को नोटिसें जारी की जा चुकी हैं। ऐसे में एक सप्ताह में भुगतान न देने पर इनके आवंटन निरस्त किए जाएंगे।

इस माह के अंत तक आएंगी भूखंड योजनाएं

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रित माहेश्वरी ने सभी विभागों से इस माह के अंत तक भूखंडों की स्कीमें लाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान नई स्कीमों के नियम-शर्तों पर भी चर्चा हुई। इनके ब्रोशर को भी अंतिम रूप दिया गया। आने वाले दिनों में औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक व ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों की स्कीम लांच की जाएंगी। सीईओ ने इस बाबत सभी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों व विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। बैठक में एसीईओ अदिति सिंह, एसीईओ दीप चंद्र, एसीईओ प्रेरणा शर्मा, एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पति की हत्या में पत्नी-प्रेमी दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, जानिए
Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, अर्जुन पुरस्क...
ग्रेनो प्राधिकरण ने एच्छर में छह करोड़ की जमीन कराई खाली
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
माटीकला में सुनहरा भविष्य: गौतमबुद्धनगर में 15 दिन का निःशुल्क शिल्प प्रशिक्षण, बेरोजगार youth के लि...
ग्रेटर नोएडा : नाले में गिरी कार, दो विदेशी घायल
हाईटेक सिटी वेव-सिटी का लाईसेंस हो निरस्त: जन -आंदओलन
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कैंप कार्यालय नोएडा में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन के शादी के फोटो आए सामने
बेटरड्रोन की टीम ने ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से किया भवन निरीक्षण
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, हर हर महादेव का उद्घोष कर हुए काशी से संबंधों को जोड़ा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वसंत महोत्सव: ऊंट सवारी, जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रंगीन शाम
पद्मावती के विरोध में प्रर्दशन करने वालो 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
सेमीकंडक्टर महाशक्ति की ओर कदम : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अकादमिक–उद्योग–सरकार साझेदारी पर राष्ट...
एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास साइबर ठग व मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल और अवै...