हिंडन पर नया पुल जल्द बनवाने को सीईओ ने की पहल

  • सीईओ ने मौके पर जाकर अब तक हुए कार्यों का लिया जायजा
  • नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण को मिलकर काम तेज करने के दिए निर्देश
  • ईकोटेक 11 व स्मार्ट विलेज मायचा में विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण
  • 130 मीटर रोड पर धीमी गति से निर्माण होने पर डीएफसीसी को नोटिस जल्द

ग्रेटर नोएडा।   एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर 146 के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए नए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जल्द होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हिंडन मुहाने तक जाकर निर्माणाधीन पुल और एप्रोच रोड का जायजा लिया और किसानों से जमीन लेकर इसके निर्माण शीघ्र करने के लिए दोनों प्राधिकरणों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

दरअसल, परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए नोएडा के सेक्टर-146 से लेकर ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक के बीच नया वैकल्पिक मार्ग बन रहा है। सेतु निगम से हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। किसानों से जमीन न मिल पाने के कारण एप्रोच रोड का निर्माण अटका हुआ है। बृहस्पतिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ प्रेरणा शर्मा, एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन और प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव सहित प्राधिकरण के अन्य स्टाफ के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया। सीईओ ने हिंडन नदी पर बन रहे पुल को भी देखा। अब तक हुए निर्माण कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए इसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीईओ ने इसी मसले पर बृहस्पतिवार शाम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में दोनों प्राधिकरणों के अपने अधीनस्थ अधिकारियों व निर्माणकर्ता एजेंसी सेतु निगम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीईओ ने दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों से आपसी तालमेल बनाकर किसानों से बातचीत कर पुल और दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इस वैकल्पिक मार्ग के बन जाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से परी चौक होकर आने-जाने वाले वाहन का दबाव कम हो जाएगा। इससे परी चौक पर ट्रैफिक की समस्या कम हो जाएगी। वाहन चालक इस नए वैकल्पिक मार्ग के जरिए एलजी चौक होते हुए नोएडा के सेक्टर 146 आसानी तक आवाजाही कर सकेंगे। दोनों शहरों के बीच की दूरी और भी कम हो जाएगी। वहीं, सीईओ ने बृहस्पतिवार सुबह हिंडन पुल का जायजा लेने के बाद औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक- 11 व स्मार्ट विलेज मायचा का भी जायजा लिया। औद्योगिक सेक्टर में अब तक हुए विकास कार्यों व जमीन आवंटन पर जानकारी प्राप्त की। मायचा में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने और विकास कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। गांव में चल रहे विकास कार्यों को इस माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीईओ रितु माहेश्वरी ने 130 मीटर रोड पर डीएफसीसी की तरफ से बनाए जा रहे अंडरपास व अन्य कार्यों को भी देखा। धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जाहिर की। 130 मीटर रोड पर वाहनों की आवाजाही की परेशानी को देखते हुए सीईओ ने डीएफसीसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी निर्माण कार्य को पूरा कराने में ढिलाई बरतने पर डीएफसीसी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगा जा चुकी है।

यह भी देखे:-

"एक शाम देश के नाम " में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने किया कला का प्रदर्शन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : प्रभु राम ने खाए शबरी के जूठे बेर
जेवर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार
समूह मंत्री से मिले नेफोमा के पदाधिकारी, प्राधिकरणों की सीबीआई जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा : "विरासत से इतिहास की रचना पुस्तक का विमोचन
सपाइयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, मासिक बैठक में उनके विचारों पर हुआ मंथन
दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
उमंग 2083 में सिटी पार्क खचाखच, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
भारत का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान: आईटीबीपी सूरजपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ प्रकृति परीक...
वरिष्ठ पत्रकार व ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंदेल को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्...
रामलीला मंचन की तैयारी में जुटी श्री रामलीला कमेटी
AYURYOG EXPO 2019 : ग्रेटर नोएडा में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिंध्य में योग शिविर कल
यशपाल भाटी बने राष्ट्रीय महामंत्री
ज़ोमैटो की डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया हुई काफी आसान
रन फॉर यूनिटी में दिखा छात्र–पुलिस का जोश, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि