भारतीय महिला क्रिकेट अंडर 19 में एस्टर क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु पार्श्वी चोपड़ा का चयन

एस्टर क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु पार्श्वी चोपड़ा का चयन भारतीय महिला अंडर-19 टीम में हुआ है। एस्टर के साथ ही पार्श्वी युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (वाईएससीइ) में भी प्रशिक्षण लेती हैं। पार्श्वि 13 नवंबर से श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ की टीमों के खिलाफ खेलेंगी। पार्श्वी चोपड़ा हाल ही में पुणे में चल रहे महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया अंडर-19 बी टीम का हिस्सा थी। इसमें उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयन हुआ है। पार्श्वी चोपड़ा के कोच अफ़ज़ल अहमद(एस्टर) ने बताया की उन्हें ख़ुशी है कि दिव्यांश जोशी और ध्रुव जुरेल के बाद अकादमी की तीसरी खिलाड़ी होंगी जो भारतीय टीम की जर्सी पहनेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ऐसी ही शानदार बोलिंग से अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 विश्व कप में अपना स्थान बनाने में कामयाब होंगी। पार्श्वी चोपड़ा ने मई में आयोजित जोनल शिविर में हिस्सा लिया था। इसके बाद अगस्त में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के बेंगलुरु शिविर में हिस्सा लिया था। इसमें उनका बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा था। पार्श्वी के भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन पर कोच अफ़ज़ल अहमद, एस्टर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री वी के शर्मा तथा प्रधानाचार्य प्रीती शर्मा ने बधाई दी।

यह भी देखे:-

कराटे में दम दिखाया दनकौर के बच्चों ने: वॉरियर्स क्लब के 17 खिलाड़ियों ने जीते 17 मेडल
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर पर लगा बैन
राष्ट्रीय रोलर बास्केटबाल प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के स्केटिंग खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
होनहार खिलाड़ियों को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित
घंघोला गाँव की बेटियों ने कुश्ती में जीता स्वर्ण
सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन
ग्रेटर नोएडा : यहाँ से खरीदें प्रो कबड्डी लीग का टिकट
मेरठ में आयोजित स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियों ने लहराया परचम
वनस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस एथलेटिक मीट का आयोजन
जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीती प्रतियोगिता, जीते कई पदक
Varanasi International Cricket Stadium: पूर्वांचल के पहले स्टेडियम में दिखेगी काशी की झलक, शिवमय होग...
नेशनल रोलर बास्केट बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम चंडीगढ़ रवाना
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘शौर्य 2026’ का शुभारंभ
पैरा ओलंपिक खेल में सिल्वर मेडल जीतने पर जिलाधिकारी को संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भे...
चण्डीगढ़ चीता ने दिल्ली किंग्स को हराकर एनआईसीएल ट्रॉफी पर  कब्ज़ा जमाया