दिव्यांग एशिया कप में मूलचंद का चयन, ग्रेटर नोएडा के इस गाँव में मन रहा है जश्न

ग्रेटर नोएडा : दिव्यांग एशिया कप मे ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गाँव के रहने वाले मूलचंद का चयन एशिया कप मे हुआ है। इस को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है । जगह- जगह मूलचंद का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।

इस अवसर पर मूलचंद का जनता कम्प्यूटर सेंटर रोजा जलालपुर में स्वागत किया गया। महिलाओं ने खुशी मे मंगल गीत गाये। इस अवसर पर जन कल्याण ग्रामीण प्रशिक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा व खेलों के बलबूते पर युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भागीदारी कर सकते हैं। इन दोनों क्षेत्रों से जुड़ाव रखने वाले युवाओं को रोजगार पाने की अपार संभावनाएं है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है तथा उनको पूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियमों का निर्माण होना अति आवशक है।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। आज खेल रोजगार परक रुप ले रहे है जिसका आने वाले समय में पूरा लाभ मिलेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद शायद देश में खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिले और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के प्रति भी युवाओं में आकर्षण पैदा हो। खेलों में करियर बनाना न केवल मेहनत भरा कार्य है, बल्कि इसके लिए काफी पहले तैयारी करना होती है। सही मार्गदर्शन और लगन के बल पर आप इसमें अपना करियर बना सकते हैं।

इस मोके पर सुरभि, सचिन नागर, प्रभु, स्वेता बूक स्टोर, गौरव नागर सौरभ नागर, उत्तम नागर, जानू अंसारी, ऋषि रोजा , सोनू कुमार , सननी नागर, मोनू महतो, विपिन , राहुल साइकल वर्क्स, जितेंदर आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

IND VS PAK MATCH LIVE UPDATE : भारत ने टॉस जीता, पहले करेंगे गेंदबाजी
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में किया उत्कृष...
एस्टर में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़
हीरो की नई 125 ग्लैमर बाइक, होंडा SP125 और शाइन को देगी टक्कर
इंडिया की टीम में नज़र आएंगे जिला गौतमबुद्धनगर के दो खिलाड़ी
नेशनल रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाडियों झटके गोल्ड मैडल   
तीन साल की उम्र में नन्हे स्केटर  आथर्व  राठौर ने   INDIA BOOKS OF RECORDS में दर्ज कराया अपना नाम ,...
आल इंडिया ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एस्टर स्केटिंग टीम ने लहराया परचम
जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
कराटे प्लेनेट के बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में जीते मेडल
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी
RYAN CONDUCT OPENING CEREMONY OF CBSE NORTH ZONE 1 SKATING TOURNAMENT
Wheel Chair Cricket: इंडिया व्हीलचेयर टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
कराटे प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन के बच्चों ने लहराया परचम
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 का आयोजन
बिग क्रिकेट लीग सीज़न 2 के अंतिम चरण में राष्ट्रीय नेताओं, फिल्मी सितारों, फैन रिवॉर्ड्स और क्रिकेट ...