IEC कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

आईईसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
नॉलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. समूह द्वारा फार्मेसी के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर, प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रोफेसर नेम पाल सिंह , डीन प्रोफेसर विभूति शरण, प्रोफेसर मनोज प्रभाकर, सीफओ श्री अभिजीत कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । संस्थान के निदेशक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों एवं अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छात्र अपने लक्ष्य को निर्धारित करें तथा आगामी वर्षों में कठिन परिश्रम करके अपने जीवन को ऊंचाइयों की बुलंदियों तक ले जायें । प्रो० नेम पाल सिंह ने छात्रों को रैगिंग रोकने के लिए संस्थान द्वारा उठाए गए प्रयासों के बारे में बताया । संस्थान के प्लेसमैंट अधिकरी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने छात्रों कैरियर के विकल्पों के बारे में बताया तथा अगले चार वर्षों तक कडी मेहनत करने की अपील कि ताकि वो ४० साल के अच्छे करियर के साथ अपनी जिंदगी को उज्जवल बना सकें। संस्थान के मुख्य डीन प्रोफेसर विभूति शरण ने संस्थान के विभिन्न नियमो से नवांगतुक छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र एवं अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षक मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज कॉलेज के डीन डॉ. शशांक अवस्थी बने IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष
किसान मोर्चा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप, राष्ट्रपति कोविंद को भेजा ज्ञापन
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ायी गयी
दक्षिण एशिया का सबसे बड़े फार्मा एक्सपो 'सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया-2022 ' इंडिया एक्सपो सेंटर में 29...
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
बिजलीघर के अधिकारियों की लापरवाही से गांव के लोग परेशान : प्रभान्शु नागर
मंगलमय संस्थान  में "नेतृत्व और समावेश" पर अंतरराष्ट्रीय विकास समिट का आयोजन 
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बिजनेस एनालिटिक्स और बिग डेटा पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रो...
जीएनआईओटी सीईओ ने बजट को बताया दूरदर्शी, शिक्षा–कौशल पर फोकस सराहा
मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट अव्वल, पुलिस कमिश्नरेट में प्रथम...
शारदा विश्वविद्यालय मतदान केंद्र में वोटरों के सहूलियत के लिए खास प्रबंध
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
Air India की बिक्री से खत्म हुई बड़ी बाधा, मोदी सरकार के लिए क्यों जरूरी थी यह डील?
विकास सक्सेना एडवोकेट संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष बने
"हेलमेट नहीं तो तेल नहीं" फैसले का स्वागत