भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की मांग

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने NTPC से प्रभावित किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन।

आज भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर के नेतृत्व में जिला अधिकारी गौतम बुध नगर को एक ज्ञापन दिया गया।

जिसमें एनटीपीसी पावर प्लांट दादरी जनपद गौतम बुध नगर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे निहत्थे किसानों पर पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए लाठीचार्ज कर दर्जनों किसानों महिलाओं और बच्चों को घायल कर दिया है तथा कई किसानों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी असवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी भारतीय किसान यूनियन (अजगर) कड़ी निंदा करता है।

ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (अज०) ने महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से मांग की है कि गिरफ्तार किए गए किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापिस कर किसानों को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए।

लाठीचार्ज में घायल किसानों के इलाज की उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा तत्काल ही की जाए औऱ किसानों पर लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

किसान पिछले काफी वर्षों से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई कोई भी नहीं कर रहा है आज भी वहां धरना देने के लिए मजबूर हैं लंबे समय से आंदोलन कर रहे एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।

भारतीय किसान यूनियन (अज०)के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरवीर नागर ने सभी किसान संगठनों का आह्वान किया है की इस किसानों की लड़ाई में सभी एक मंच पर इकट्ठे होकर के किसानों का साथ दें।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़,प्रदेश प्रवक्ता एड० नीरज भाटी, जिला अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, शर्मा यादव, केहर अली, प्रभु प्रधान , भूपेंद्र नागर ,नासिर प्रधान, शंकर कसाना, अनिल कसाना, अब्बास रिजवी, कुलदीप भाटी, जबर सिंह मलिक, मुकेश बीडीसी ,रमेशचंद दीवान, सतवीर नागर, जगत सिंह नागर, आक़िल उस्मानपुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच लगातार चल रही हैं राजनयिक बैठकें, क्‍या है वजह..
ग्रेटर नोएडा में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को मिली रोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा
कोरोना वायरस का असर सोने चांदी की कीमतों पर .... पढ़ें पूरी खबर
गौरक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में किया संगठन का विस्तार
बिलासपुर नगर पंचायत चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती
लखनऊ : सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया , अधिकरियो को दिए सख़्त दिशा निर्देश
रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
“भाजपा की ताकत उसका संगठन है, कार्यकर्ता हैं” — अरुण सिंह का संदेश, ग्रेटर नोएडा में स्थापना दिवस पर...
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, दिल्ली एनसीआर मे बढ़ेगी ठंड
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
विधुत लाइन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, पीड़ित परिवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की मिल...
कारागार में पहली बार हुआ त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से स्नान, बंदियों ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ ...
एयर इंडिया: चुनिंदा संपत्तियां बेच रही सरकारी विमानन कंपनी, 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
Small Savings Schemes: सरकार ने वापस लिया ब्‍याज दर घटाने का फैसला, PPF, NSC और SSY पर पुरानी दरें र...
दूजाना में धूमधाम से मना पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस, परेड में चमके जवान