ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति के प्रस्तवित कार्यक्रम को लेकर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक

*भारत की महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रुप से एक्सपो मार्ट के सभागार में अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।*

*बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।*

*बैठक के उपरांत कार्यक्रम स्थल का किया गया गहन स्थल निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

*भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को जनपद में निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे एवं जिला अधिकारी सुहास एल वाई की अध्यक्षता में आज संबंधित अधिकारियों के साथ एक्सपो मार्ट के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट की सभागार में माननीय राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों का आह्वान किया कि समस्त अधिकारीगण अपने अपने स्तर के सभी कार्य समय रहते समाप्त कर लें। सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनके पास निर्गत करने की कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था में लगे हुए अधिकारी अपनी सभी तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। विद्युत सप्लाई, खानपान व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते सभी के द्वारा अपने अपने कार्य पूरा करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनपद में आयोजित होने वाला वीवीआइपी कार्यक्रम निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा के साथ संपन्न किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी जहां-जहां पर नामित की गई है समस्त अधिकारीगण निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी की सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये। बैठक के उपरांत पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे एवं जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एल वाई के द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में गहन स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एल ए बलराम सिंह, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*

यह भी देखे:-

दर्दनाक सड़क हादसा, बस में घुसी कार, कार सवार की मौत
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेंद्र शर्मा सरल बने अध्यक्ष
जश्न-ए-जुनूँ-8: एकलव्यम् अष्टम् समागम – जुनूनियत से सराबोर रहा आठवां वार्षिकोत्सव
दर्दनाक सड़क हादसा : माँ के सामने उसके दो मासूमों ने दम तोड़ा
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी विद्या गुर्जर को किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित
सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण की  उद्यमी संगठनों के साथ बैठक,  औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ते हुए जल्द...
मनरेगा बचाओ संग्राम: दुजाना गांव में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, केंद्र सरकार पर तीखा हमला
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में पं. दीन दयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती समारोह का आयोजन  
खुशखबरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया Aqua Metro line का किया उद्घाटन
आगामी 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 100% से ज़्यादा की दर से बढ़ सकता हैः एक्ज़िम बैंक
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, दीपक भाटी बोले—“जाति नहीं, कर्म स...
केंद्रीय बजट 2026 पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का तीखा हमला
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लक्ष्मी जी की समुद्र मंथन से उत्पत्ति देख भाव विभोर हुए दर्शक
एकेटीयू की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं छात्र