नोएडा : सपा ने दी नेता जी मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य एवं सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंडित परमात्मा मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ कराया गया। हवन में दरगाह केआलिम मुहम्मद इस्लामुद्दीन एवं सभी समाज के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य ने कहा नेता जी का जाना भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेन्द दुबे ने कहा कि नेता जी हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत थे उनका जाना बहुत ही दुखद है। उनके विचार हमेशा अमर रहेंगे वह हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। नेता जी ने हमेशा गरीब , मजदूर, किसान, नौजवान के हित के लिए कार्य किया। शून्य से शिखर पुरुष तक की यात्रा अपने संघर्ष के दम पर करने वाले नेता जी सभी के चहेते थे। तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री बने ,ऐसे नेता सदियों में एक बार पैदा होते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि

इस मौके पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, देवेंद्र अवाना, बबलू चौहान, संजय त्यागी, चौधरी जयकरण, ओमपाल राणा, देवेंद्र गुर्जर, अशोक चौहान, रामबीर यादव, मनोज प्रजापति, अमर शर्मा, गौरव सिंघल, मनोज गोयल, सुधीर राय, सुजीत केसरी, मुन्नीलाल बघेल, गजेंद्र सिंह, धर्मवीर यादव सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, जानिए कहां बन रहा है घाट
टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की पुरानी आबादियों को तोड़े जाने की समस्या का शीघ्र निस्तारण की मांग
Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया उद्घाटन
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को पसंद कर रही है यूपी की जनता : सभाजीत सिंह
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान
भाजपा बिसरख मंडल के प्रशिक्षण शिविर को सफ़लतापूर्वक सम्पन्न किया गया
भाजपा बूथ सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. महेश शर्मा को जिताने अपने बूथ पर जुट जा...
यूपी: यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
निकाय चुनाव : बिलासपुर में भाजपा लड़ा सकती है मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव
स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी
दिल्ली: हाईकोर्ट बम धमाकों में शामिल था अशरफ, पाकिस्तानी आका के हुक्म पर करता था 'खास काम'
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन
किसान बेरोजगार सभा ने किया सेमकाॅन प्राइवेट लिमिटेड के सामने विरोध प्रदर्शन
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी के नेतृत्व में चलाया गया जन जागरण अभियान, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सीएम योगी कल नोएडा में, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी