पीएम आवास योजना अर्बन में यूपी देश में नम्बर वन, पीएम मोदी ने किया पुरस्कृत

 

लखनऊ:-, 20अक्तूबर,2022 :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में एवं नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) को सफलतापूर्वक लागू कर एक नया कीर्तिमान रचा है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पीएमएवाई-यू अवार्ड 2021 : 150 डे चैलेंज में उत्तर प्रदेश ने ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ काटेगरी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की कैटेगरी में यह पुरस्कार दिया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बुधवार को राजकोट गुजरात में आयोजित इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव में प्रदेश को यह पुरस्कार दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

 

बात दें, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से पीएमएवाई-यू अवार्ड 2021 : 150 डे चैलेंज की शुरुआत की गई थी। इस चैलेंज के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले नगर निकायों को सम्मानित किया जाना था।

 

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 17 से 19 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात के राजकोट में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य राज्यों के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

 

नगर निगम आगरा ने देश के सभी नगर निगम ( Municipal Corporation) में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की नगर निकाय को बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

भदोही नगर पालिका परिषद को बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल ( Municipal Council) की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

किरावली नगर पंचायत को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त नगर निगम आगरा, नगर पालिका परिषद भदोही और नगर पंचायत किरावली को बेस्ट सीएलटीसी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

यह भी देखे:-

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए: डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा
उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की डिजिटल क्रांति: व्हाट्सऐप से अब घर बैठे पाएं वाहन से जुड़ी हर जानका...
जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी से युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार बना रही 'रेडी टू वर्क' फोर्स, इले...
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना का हाल, जानिए 
बिलासपुर में लगा कोरोना जांच शिविर,2लोग पोजेटिव
रेरा ने दी बड़ी राहत: अब प्रमोटरों की गड़बड़ियों पर खरीदार कर सकेंगे ऑनलाइन शिकायत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा यूपी टूरिज्म: योगी सरकार की योजनाओं से पर्यटन को मिले पंख, रिकॉर्ड तोड...
आयुर्वेद दिवस पर बोले सीएम योगी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन
यूपी सरकार की बड़ी पहल: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को किया गया मजबूत
निकाय चुनाव पर Big Update: हाईकोर्ट के फैसले पर Supreme Court ने लगाई रोक, सीएम योगी ने किया ये ट्वी...
उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास की नई पहल: प्राचीन शिवमंदिरों का सौंदर्यीकरण और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ा...
SP-BSP गठबंधन: मायावती बोलीं-'गुरू-चेला की नींद उड़ जाएगी
दनकौर में एसीपी ब्रज नंदन राय ने व्यापारियों के साथ की बैठक
92 हजार से अधिक मिनीकिट देकर किसानों को समृद्ध करेगी योगी सरकार
औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम
छात्रवृत्ति से वंचित पांच लाख से अधिक छात्रों को दीपावली से पहले दी जाएगी छात्रवृत्ति: सीएम योगी