लखनऊ की तर्ज पर ग्रेनो में भी बन सकता है लुलू ग्रुप का मॉल

  • ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी से मिले कंपनी के प्रतिनिधि
  • 1500 करोड़ रुपये का निवेश व 6000 युवाओं को रोजगार के अवसर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में भी लखनऊ की तर्ज पर जल्द ही लुलू ग्रुप का मॉल बन सकता है। फूड प्रोसेसिंग व मॉल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी लुलू ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जमीन उपलब्ध कराने की मांग है। बृहस्पतिवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और अपनी परियोजना से अवगत कराया।

ग्रेटर नोएडा सिर्फ औद्योगिक ही नहीं, बल्कि वाणिज्यिक गतिविधियों के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभर रहा है। ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की आबादी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस मौके को भुनाने के लिए वाणिज्यिक निवेशक यहां निवेश करने के लिए बहुत इच्छुक हैं। इन निवेशकों में लुलू ग्रुप का भी जुड़ने जा रहा है। लुलू ग्रुप ग्रेटर नोएडा में विश्वस्तरीय मॉल बनाना चाह रहा है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जमीन मांगी है। बृहस्पतिवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मॉल को बनाने में वे करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और करीब 6000 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। अगर अप्रत्यक्ष रोजगार को भी जोड़ लें, तो यह संख्या और भी अधिक हो जाएगी। बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कंपनी प्रतिनिधियों को ग्रेटर नोएडा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर व आगामी विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही आवंटन व प्राधिकरण के पेमेंट प्लान की जानकारी से भी अवगत कराया। उन्होंने प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस बैठक में प्राधिकरण की तरफ से सीईओ रितु माहेश्वरी एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी संतोष कुमार व महाप्रबंधक नियोजन सुधीर के अलावा कंपनी की तरफ से एग्जिक्यूटिव डाइरेक्टर अशरफ अली, डाइरेक्टर आनंद राम, सीईओ निशाद एमए, सीओओ रजत राधाकृष्णन, सीईओ नजमुद्दीन, रीजनल मैनेजर फहाज, रीजनल डाइरेक्टर जय कुमार शामिल रहे। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में लुलू ग्रुप का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। कंपनी इससे पहले ईकोटेक-10 में देश का सबसे बड़ा फूड पार्क बना रही है। यह फूड पार्क 20 एकड़ एरिया में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इससे स्थानीय किसान फल, सब्जी, दुग्ध उत्पादों को अच्छे दामों पर कंपनी (फूड पार्क) को बेच सकेंगे। उनको फसलों की अच्छी कीमत प्राप्त हो सकेगी। फूड पार्क से करीब 1700 युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। कंपनी इन उत्पादों का निर्यात मध्य एशिया व अन्य देशों को करेगी। अत्याधुनिक तकनीकों वाला यह प्रदेश का सबसे बड़ा फूड पार्क होगा। इस फूड पार्क में 20,000 मिट्रिक टन क्षमता का स्टोरेज भी होगा।

यह भी देखे:-

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटरनोएडा में “क्वांटा” गणित और तकनिकी उत्सव का आयोजन
सर्पदंश से बालिका की मौत, घर में मचा हाहाकार
कोरोना से बचाव की लेकर ग्रेनो प्राधिकरण में अहम बैठक, आवश्यक कदम उठाए गए
जीआईएमएस संस्थान ने अभेय गेट कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया
आईएफजेएएस 2025: शिल्प, सौंदर्य और सततता का संगम, श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को मिला सम्मान
Lakhimpur Kheri violence: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, फिर गवाहों के बयान को लेकर अड़ रहा पेच
जेवर को मिलेगी अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति : धीरेन्द्र सिंह
एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 1030 मरीजों का पंजीकरण
आईएफजेएएस 2025: भारत की फैशन जूलरी और एक्सेसरीज का वैश्विक मंच, 4 से 6 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
ग्रेटर नोएडा : मुख्य मार्गों पर बनीं इमारतें फसाड लाइटों से होंगी रोशन
किसान सभा में बताया गया, पराली जलाने पर है रोक
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर गौतम बुद्ध नगर में स्मरणोत्सव, लोकतंत्र व संविधान के प्रति जताई निष्ठा
विनय शर्मा बने बीकेयू के ब्लॉक मीडिया प्रभारी
Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल