एक शाम शहीदों के नाम- रामराज सेवा संस्थान ने दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली से पहले रामराज सेवा संस्थान रजिस्टर्ड ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर कुलेसरा ग्रेटर नोएडा पर एक दिया शहीदों के नाम व एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों की याद में मंगलवार को 1100 सौ दिए जलाए गए संस्था के संस्थापक श्री रामवीर सिंह (वरिष्ठ समाज सेवक) जी ने एक दिया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । संस्था के अध्यक्ष डॉ.भोजराज ने लोगों से कहा कि देश पर कुर्बान हो जाने वाले शहीदों के कारण ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं हम सभी का कर्तव्य है कि शहीदों को न भूलें और बच्चों व युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करें । इस आयोजन में शहीदों के प्रति सम्मान रखने वाले हर एक देशभक्त को आमंत्रित किया गया व सभी देशभक्तों ने देश पर कुर्बान हुए वीर सपूतों को याद कर दीप जलाकर उन्हें नमन किया । कार्यक्रम में सतपाल सिंह सोलंकी (उपाध्यक्ष) संजू तोमर (प्रांतीय धर्म प्रचारक) प्रेम सिंह भगत जी ,अभिषेक अग्रवाल ,अनुज शर्मा ,शिवम शर्मा ,दीपक भाटी ,कृष्णा गुप्ता आदि सदस्यों ने भाग लिया जय हिन्द।
