सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य जोरों पर,28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व होगा शुरू

 

अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां सेक्टर-75 में जोरों से शुरू हो गई हैं।भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में एक बड़ा छठ घाट निर्मित किया जा रहा है।छठघाट 50 फीट लम्बा,15 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा होगा।घाट में जल, प्रकाश आदि की उत्तम व्यवस्था की जायेगी।श्री शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व 28 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी।30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि 30 अक्टूबर को सायंकाल श्री सूर्यदेव पूजा समिति द्वारा सेक्टर-71 के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जायेगा।प्रसिद्ध गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति प्रकाश, देवेश कुंदन, पूजा मंडल सहित कई गायकों और गायिकाओं द्वारा भोजपुरी, हिंदी, मगही, मैथिली, अंगिका, पंजाबी गीतों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

यह भी देखे:-

पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों के 6% आबादी भूखंडों पर अतिक्रमण को हटाया
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में कैंब्रिज सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने गीत-नृत्य से जीता दिल
जैतपुर-वैशपुर के लीज बैक के मसले निपटाने को समिति ने की सुनवाई
रेसिडेंट्स के सूझबुझ से सोसाइटी में टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बाजार बंद
ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एनसीआर में मामूली रूप से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सेक्टर दो 10 वर्ष बाद भी अपने विकास की बाट देख रहा है : चौ.प्रवीण भारतीय
सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
अब रेरा में एजेण्टों के पंजीकरण तथा नवीनीकरण हेतु प्रशिक्षण तथा प्रमाणन अनिवार्य
यमुना एक्सप्रेस वे पर 4 डेडिकेटेड थाने खोलने की की गई मांग,  यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 7 लो...
कैंची लगने से नवजात की मौत
जनता दर्शन में CM का लोगों को भरोसा, मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा: सीएम योगी
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं