कुलभूषण शर्मा को आनरेरी डॉक्ट्रेट की उपाधि से किया गया सम्मानित

जहांगीरपुर :  (कृष्ण वत्स) पब्लिक इंटर कालिज जहांगीरपुर में कार्यरत प्रवक्ता  कुलभूषण शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये  भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्व  प्रसिद्द संस्था  मैजिक बुक ऑफ़ रिकार्ड द्वारा आनरेरी डॉक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया है। कुलभूषण शर्मा जेवर   विधान सभा के जहांगीरपुर कस्बे के निवासी हैं और वहीं स्थित स्थानीय इंटर कालिज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।

अध्यापन के क्षेत्र में कुलभूषण  शर्मा ने  अंग्रेजी व भूगोल के  एक आदर्श शिक्षक के रूप में स्वयं  को  स्थापित किया है जिसकी  ख्याति सम्पूर्ण क्षेत्र में  है। अध्यापन के साथ साथ कुलभूषण शर्मा  ने  अनेक सामाजिक व  धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से भी पूर्ण मनोभाव  से सेवा कर रहें हैं,  जिसके लिए इन्हें नेकों बार विभिन्न मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।   कुलभूषण शर्मा बातचीत के दौरान  भावुक होते हुए बताया कि  आज उनके पूजनीय  पिताजी स्व. रामजीलाल शर्मा की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल हुआ है और आज इस सम्मान को उनके श्री चरणों में समर्पित करता हूँ।  उल्लेखनीय है कि  कुलभूषण शर्मा के पिता स्व.  रामजीलाल शर्मा भी इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता थे जिन्होंने अंग्रेजी विषय के  अध्यापन में जनपद,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की थी।   उपलब्धि प्राप्त करने पर सम्पूर्ण विद्यालय के साथ साथ नगर एवं क्षेत्र में भी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

यह भी देखे:-

हरलाल संस्थान ने मनाया 19 वाँ स्थापना दिवस समारोह
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10 वीं -12 वीं बोर्ड परीक्षा में किया...
प्रो बोनो क्लब, शारदा विश्वविद्यालय प्रधानमत्री संग्रहालय की एक भ्रमण यात्रा का आयोजन किया।
I.T.S Dental College में एकदिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट वर्कशॉप, मेडिकल इमरजेंसी में त्वरित प्रतिक्रिया ...
गलगोटिया विश्विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय सूचना पेशेवर शिखर सम्मेलन का आयोजन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन गौत्तम बुद्ध नगर द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत”...
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में देव बने गौतमबुद्ध नगर टॉपर: 90.80% अंक हासिल कर रच दिया कीर्तिमान
गलगोटिया विश्वविद्यालय के इन छात्रों को विदेशों में मिली अच्छे पैकेज पर नौकरी
गलगोटिया विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए व्याख्यान संगोष्ठी, मैन पावर की प्लानिंग विषय पर जोर
CBSE रिजल्ट : समसारा विद्यालय के छात्रों ने फिर लहराया परचम, 10वीं और 12वीं में दर्ज की शानदार सफलत...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की रजत जयंती समारोह: 25 साल का गौरवशाली सफर पूरा
गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान। वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वा...
एनआईयू ने 2025–2026 सत्र में 915 छात्राओं को दी छात्रवृत्ति
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग ने चलाया सघन सफाई अभियान
जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा की नई पहल: राजस्थान के विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर