भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने किया संगठन विस्तार

जहांगीरपुर: (कृष्णा वत्स) भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की बैठक का आयोजन गांव सरावा दादूपुर में किया गया।बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने एवं संचालन राशिद खान ने किया। बैठक के दौरान आरिफ खान को जिला सचिव मनोनित किया गया एवं सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने केवल चुनावों के समय हमें छलनेे का काम किया है। हमसे झूठे वादे किए गए। बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाये एवं बीज खाद की व्यवस्था सरकार द्वारा मुफ्त की जाए। बैठक में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया है। जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी बुलंदशहर का घेराव किया जाएगा।

पंचायत को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छौंकर, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी उपदेश चौहान, प्रदेश सचिव रोहित चौधरी, जेवर नगर महासचिव वकील खान, जिला गौतम बुद्ध नगर युवा के अध्यक्ष विपिन भाटी, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, अमित भाटी आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया इस मौके पर जेवर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष, वकील अंसारी, आकाश, जुनैद, जहांगीरपुर नगर अध्यक्ष कासिम सलमानी, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुधीर भाटी, रोहित, सचिन नागर, मनोज भाटी,सचिन राघव, कुलदीप सौंदा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में सामने आए 13,091 नए मरीज, 266 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस
हल्दौनी मोड़ पर जलभराव की समस्या जल्द होगी दूर
अंतिम मूल्यांकन दरों पर सुनवाई 7 अप्रैल को: कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जनसुनवाई, आपत्तिकर्ताओं को भे...
धर्म ग्रन्थों के पास गए बिना आध्यात्मिक ज्ञान सम्भव नही : आचार्य प्रशान्त
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐस सिटी में धूमधाम से की गई चित्रगुप्त व कलम, दवात की पूजा
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने वार्षिक क्षेत्रीय एथलेटिक मीट में मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियन बना
मूक-बधिर किशोर से कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दो दोषियों को आजीवन कारावास
ग्रेटर नोएडा से विदेशी समेत चार साइबर अपराधी व ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, नैनिताल बैंक से 16 करोड़ की ठग...
गांजा तस्कर गिरफ्तार: दादरी पुलिस ने 1.2 किलो गांजा किया बरामद
जनपद गौतमबुद्ध नगर में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव का मतदान, जानिए कितना प्रतिशत हुआ
गलगोटिया यूनिवर्सिटी और एचसीएल टेक के बीच इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक समझौ...
गोबर से ग्रीन फ्यूल: ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं में नई शुरुआत
सपा ने आयोजित की पीडीए जन पंचायत, भाजपा सरकार के खिलाफ उठी आवाज़
सिटी हार्ट अकादमी में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
अहमदाबाद से आए डायबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एल वाई ने झंडी दिखाकर किया राजघाट क...
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए के लिए डीएम ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक