धूमधाम से मनाया गया कायस्थ दीपावली मिलन समारोह

 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐससिटी में कायस्थ मिलन समारोह आयोजित कर सोसायटी की शाम खुशियों से रोशन की गयी। समारोह के मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम व लकी ड्रा प्रतियोगिता रही।

समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त स्तुति, वंदना व पूजा के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना पर आरना व धानवी के थिरकते कदमों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान कायस्थ परिवारों में परस्पर परिचय व जानकारी चलती रही। कार्यक्रम में बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों के बाद महिला वर्ग ने शानदार नृत्य पेश किए। शालिनी, श्रद्धा एवं आकांक्षा ने डांस पेश किया तो पुरुष वर्ग भी पीछे नही रहा। विकी ने अपनी बेटी नायशा के साथ डांस पेश किया तो बद्री, कुणाल ने कविता के साथ सबको सम्मोहित किया।

इस बीच समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जनसम्पर्क विवेक श्रीवास्तव ने कायस्थ एकता व भगवान चित्रगुप्त महिमा विषय मे बिंदुवार विचार व्यक्त किये। श्री विवेक ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सारी मानव जाति के लिए पूज्यनीय हैं, यह सन्देश सभी मे जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत मे निकले लकी ड्रा के विजेता विकी, कुणाल रहे। सभी परिवारों को चित्रगुप्त भगवान की तश्वीर व गिफ्ट भेंट की गई। रंगोली एवं सेल्फी पॉइंट सीमा, शालिनी, डॉ प्रीति, आकांक्षा द्वारा तैयार किया गया था। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज व सामूहिक फोटो के साथ किया गया।

समारोह में विशाल, पीयूष कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, बद्री नारायण, धनंजय,समीर,शशांक,कुणाल,पूनम,अभिनव, मनीष, मनोज,मुकेश कुमार, अंकुर,सहित कई परिवारों ने हिस्सा लिया।

मंच संचालन तान्या, मुकेश व शशांक ने किया।

यह भी देखे:-

बिलासपुर : धूम धाम से मनाया गया डांडिया उत्सव
Update @ 10.30 am : दादरी -जेवर- गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना,
जीबीयू को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में तीसरा पुरस्कार
विश्व पुलिस गेम्स कुश्ती में परचम लहराने वाली भारत  की बेटी बबीता नगर का हुआ शानदार स्वागत 
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का महाराष्ट्र के किसानों ने नागपुर में किया जोरदार स्वागत
यमुना प्राधिकरण ने कदम ग्रुप , इंडिया बुल्स और एम3एम को जारी किया नोटिस
ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटकर बुरी तरह किया घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित जीएल बजाज संस्थान में पीजीडीएम विभाग के पांच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह का आ...
भाजपा बिसरख मंडल ने विभिन्न सोसाइटयों के 1  लाख दीप  जलाए 
ज़ुबैर भाटी जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर एवं नासिर प्रधान बने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के मेरठ मंडल प...
गुमशुदा बच्चों को तलाशने ऑपेरशन मुस्कान - 3 शुरू, एसएसपी लव कुमार ने 21 टीम का किया गठन
सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024: वैश्विक फार्मा दिग्गजों ने भारतीय फार्मा उद्योग की ताकत को किया प्रद...
विमानों का पार्ट्स बनाने व ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए आएगी भूखंड़ों की योजना
निरंजन नागर लगातार तीसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, लोगों ने किया भव्य स्वा...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी की एडवाइजरी: सर्दी और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये उपाय,...
14वां फैशन ज्वेलरी ऐंड एक्सेसरीज- आईएफजेएएस 2021 वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर 27 जुलाई, 2021 से होगा शुरू