फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, ठगी गई रकम को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से भेजते थे चीन

फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले 2 चीनी नागरिकों को एसटीएफ व नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों पूर्व में गिरफ्तार किये गये जालसाज व हवाला कारोबार से जुड़े रवि कुमार नटवरलाल के साथी बताये जा रहे है. ठगी गई रकम को दोनो क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन भेजते थे। आरोपी एंड्रॉयड ऐप बनाकर लोगों को प्रलोभन देकर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। ठगों के कब्जे से 70 सिम, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 4 मोबाइल फोन, गुरो मीडिया ऐप के पम्पलेट, 30 हजार रुपये नकद, विदेशी करेंसी और दो पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त खडे फेंग चेंजिन (dengan chenjin) और हुआंग कुऑन (Huang xuan) को भारत के नागरिकों को चिटफंड कंपनी के नाम पर एप के जरिये ठगी करने के आरोप में एसटीएफ व नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पिछले चार साल से आरोपित यह ठगी का धंधा संचालित कर रहे थे। ठगी करने के लिए ऑनलाइन गूरो एप का प्रयोग किया जाता था। इस गैंग में चीनी नागरिक और रवि कुमार नटवरलाल समेत 5 भारतीय भी शामिल हैं। बीटा 2 थाना पुलिस इसी गिरोह के 3 चीनी नागरिकों और रवि नटवरलाल सहित गिरोह के सात सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि यह गिरोह एंड्रॉयड ऐप के जरिये लोगों को लालच देकर ऑनलाइन ठगी करता था ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश के खातों में ट्रांसफर किया जाता था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 150 सिम, दो लैपटॉप, एक टैब, चार मोबाइल फोन, गूरो मीडिया ऐप के 76 पैम्फ्लेट, दो पासपोर्ट इसमें एक की अवधि समाप्त, एटीएम कार्ड, चेक बुक व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा 30 हजार भारतीय रुपये, 110 चाइनीज करेंसी युआन, 10 हजार कोरियन रुपये व पांच हजार कंबोडिया रुपया मिला है। पुलिस का कहना है कि अभी उनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन
दरयाव आदर्श  शिक्षा समिति ने 27 गांवों के लोगों के साथ एक मतदाता मंथन अभियान का किया  आयोजन
चीरसी गांव के सरकारी स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
जेवर एयरपोर्ट : विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से जमीन देने पर सहमती देने वाले किसानों की संख्या ब...
सीएम योगी दादरी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सद्भावना भवन का करेंगे शिलान्यास
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर सुमित गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल व अवैध चाकू बरा...
केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित
स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी लव कुमार समेत पुलिस टीम सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य अनुष्ठान, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने बाँटे कम्बल
ग्रेटर नोएडा में थर्ड ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन, 11 खिलाड़ी जीते पदक
नवरत्न का स्कूली बच्चों को ठिठुरती ठंड से बचाने का अभियान: "शीत कवच"
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
रोड की खराब गुणवत्ता जांचने को समिति गठित
हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार: राकेश यादव
बिजली का करंट लगने से पीड़ित परिवार की मदद लिए मिशन युवा शक्ति संगठन की पहल