उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन

ग्रेटर नोएडा : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही में संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन आज नोएडा ग्रेटरर नोएडा में हज़ारों की संख्या में व्रतधारी और उनके साथ आए लाखों श्रद्धालु यमुना नदी, हिंडन नदी के तात , जलाशयों , पोखर , सरोवर , पार्कों में बने पोंड के किनारे पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर ‘पारण’ किया और 36 घंटे का निर्जल उपवास समाप्त किया। इसके साथ ही सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया ।

ग्रेटर नोएडा के आईईसी कालेज के निकट छठ पूजा स्थल , ईटा- 1पार्क , पाम पार्क डेल्टा – 1 , ओमीक्रोम सेक्टर , सूरजपुर बाराही सरोवर , कुलेशरा में हिंडन नदी , कालिंदी कुञ्ज में यमुना नदी के तट और नया स्टेडियम में बने छठ घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे।

महिलाओं और घर के पुरुषों ने सिर पर बांस की टोकरी, सुप में फल, खजूर आदि लेकर छठ घाट पहुंचे और सूर्य, छठ माता को प्रसाद चढ़ाया। जल में उतरकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया है।

बता दें चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं। 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ ये पर्व सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो गया है । इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा का काफी महत्व है। इस दौरान छठ मइया के भजनो और लोक गीतों की बयार बहती जिससे सारा वातावरण भक्तिमय नज़र आ रहा था।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 19  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 18 नवम्बर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
विजय महोत्सव- 2022 कार्यक्रम के लिये साइट 4 में भूमि पूजन समारोह हुआ सम्पन्न
आज का पंचांग ,जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती, कुलेसरा गाँव में निकलेगी शोभा यात्रा
श्रीजगन्नाथ एकता संघ के तत्वावधान में हुआ गणेश पूजन  
नवरात्रा सेवक दल, नवरात्र महोत्सव व रामलीला महोत्सव का करेगा आयोजन
कल का पंचांग, 20 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, जानिए कहां बन रहा है घाट, कहां होगा भोजपुरी कार्यक्रम
कल  का पंचांग, 30 सितम्बर 2020, जानिए  शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 15 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा पॉकेट 7 सेक्टर 82 में धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह
नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा योजना"
ग्रेटर नोएडा : क्रिसमस पर सेंट जॉसेफ चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त