सीएम योगी ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत सामग्री वितरित की

मुख्यमंत्री का जनपद संतकबीरनगर भ्रमण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

आपदा की इस घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ: मुख्यमंत्री

बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया
जा रहा, इस कार्य में जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासन के लोग पूरी तत्परता से लगे

बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध
कराते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता

धनघटा तहसील क्षेत्र में नदी तटबंध के उस पार रहने वाले लोगों को हर
साल बाढ़ आपदा की स्थिति से बचाने के लिए इस पार सुरक्षित
स्थान पर बसाने की कार्ययोजना बनाई जाए

बाढ़ का पानी हटते ही स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का व्यापक
कार्यक्रम चलाया जाए ध्यान रखा जाए कि बीमारी न पनपने पाए

हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम व एंटी
रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के साथ ही
लोगों को स्वच्छता व शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक किया जाए

जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के
तहत आवास या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रु0 उपलब्ध कराने के निर्देश

लखनऊ: 13 अक्टूबर, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद संतकबीरनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने धनघटा तहसील के छपरा मगर्वी में दिव्यांश पब्लिक स्कूल परिसर में बाढ़ पीड़ितों से भेंट करने के बाद उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य में जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासन के लोग पूरी तत्परता से लगे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी हटते ही स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का व्यापक कार्यक्रम चलाया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि बीमारी न पनपने पाए। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता व शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी लोग जल्द ही आपदा से मुक्त होकर मंगलमय तरीके से दिवाली मनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनघटा तहसील क्षेत्र में नदी तटबंध के उस पार रहने वाले लोगों को हर साल बाढ़ आपदा की स्थिति से बचाने के लिए इस पार सुरक्षित स्थान पर बसाने की कार्ययोजना बनाई जाए। शासन के अधिकारी इस पर गंभीरता से विचार करें, जिससे हर वर्ष आने वाली बाढ़ की त्रासदी से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के संकट से जनता को उबारने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और इसी के अनुरूप राहत व बचाव कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित के साथ पूरी संवेदनशीलता व तत्परता से खड़ी है। प्रत्येक पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उन्हें 18 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इसी तरह दुधारू पशु गाय, भैंस आदि के मरने पर 37500 रुपये, बकरी, भेड़, सूअर के मरने पर 4000 रुपये, गैर दुधारू पशु ऊंट, घोड़ा आदि के मरने पर 32000 रुपये, बछड़ा, गधा, टट्टू आदि के मरने पर 20000 रुपये की दर से पशुपालकों को सहायता राशि दी जाएगी। मुर्गी पालकों को हुई क्षति पर प्रति मुर्गी 100 रुपये की दर से सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

AKTU: विश्वविद्यालय में एमओयू की समीक्षा, छात्रों को मिलेगा ज्यादा रोजगार अवसर
जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सुनी जनता की शिकायत, बच्चों को दिया चॉकलेट
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
शक्ति राय बनीं एडमीरिया मिसेज इंडिया
योगी सरकार ने गेहूं खरीद में की रिकॉर्ड तोड़ प्रगति, किसानों को मिलेंगे बेहतर लाभ
मुलायम सिंह यादव की तवियत बिगड़ी , पीजीआई में भर्ती
2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार
समृद्ध योजना: स्टार्टअप हब बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
गौतम बुध नगर व बुलंदशहर आएंगे समाजसेवी अन्ना हजारे
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी ग्रेटर नोएडा में होगी "मॉम-2" की शूटिंग
योगी सरकार का पौधरोपण महाभियान-2025: यूपी की नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे
उत्तर प्रदेश के शहरों में आएगा बड़ा बदलाव: योगी सरकार ने 2026 से 2031 तक ₹1.29 लाख करोड़ की महायोजना...
यूपी में 2030 तक हरित आवरण बढ़ाने के लिए हर गांव में बनेगी ग्रीन चौपाल, प्रधान होंगे अध्यक्ष
महाकुंभ 2025: अखाड़ों को आवंटित हुई भूमि, कुंभ क्षेत्र में साधु संतों की छावनी बसाने की शुरुआत
दिव्यांगजनों की योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी पात्रों तक पहुंचेगी योगी सरकार
प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी