योगी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार देगी अब सब्सिडी

UP cabinet meeting: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की गई। गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में सम्पन्न हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में करीब 30 अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की सहमति मिल गई है। कैबिनेट बैठक में नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को भी मंजूरी मिली है।

वहीं, कैबिनेट बैठक में अमेठी में नई जेल के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस जेल की क्षमता करीब 990 लोगों की होगी। अभी तक अमेठी के बंदियों को सुलतानपुर जेल में बंद किया जाता था। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पतियों से मिलने की विशेष छूट के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी जेलों में निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को अपने पतियों से मिलने दिया जाए। पूजा-अर्चना करने के लिए आज विशेष छूट दी गई है।

इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15% सब्सिडी

वहीं, कैबिनेट में इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15% सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। पहले दो लाख दो पहिया वाहनों पर पांच हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 हजार तीन पहिया वाहनों पर 12 हजार रुपये की छूट मिलेगी तो वहीं पहले 25 हजार चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तक की छूट देने का प्रावधान हुआ है।

किसानों को समर्पित रही कैबिनेट बैठक वाटर रिचार्ज ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। बाढ़ से नुकसान को लेकर बड़ा फैसला। 2.50 लाख फ्री मिनी किट का वितरण होगा। नई वस्त्र नीति को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी। किसानों को एक लाख चने के बीज किट वितरित होंगे। ढाई लाख मसूर बीज किट वितरित किए जाएंगे। प्राकृतिक खेती बोर्ड बनेगा, मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री उपाध्यक्ष होंगे,साल में 2 बार मीटिंग होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अलग कमेटी बनेगी। बोर्ड में दो किसान व कृषि विशेषज्ञों को नियुक्ति होगी। नामामि गंगे योजना का काम इस बोर्ड के जरिए होगा। धान क्रय नीति को योगी कैबिनेट ने मंजूर किया। 4 हजार क्रय केन्द्र बनेंगे, 73 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। मक्के और बाजरे की भी सरकारी खरीद होगी।

यह भी देखे:-

जज ने पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान, सुंदर भाटी गैंग पर पीछा करने का आरोप
राहुल पंडित बने भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी ग्रेटर नोएडा में होगी "मॉम-2" की शूटिंग
गोरखपुर को मिली नई पहचान: यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय तैयार, राष्ट्रपति करेंगी लोकार्पण
महाकुंभ में क्राउड कंट्रोल के लिए यूपी सरकार की विशेष माउंटेड पुलिस तैनात, 130 घोड़े और 166 कर्मी रह...
यूपीआईटीएस 2025 का दिल्ली रोडशो: वैश्विक व्यापार मंच पर उत्तर प्रदेश की शक्ति का प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश में 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने चार दिवसीय विज्ञान वर्कशॉप का किया शुभारंभ 
नीलम गुप्ता ने सैनिटरी पैड उद्यम से लिखी स्वावलंबन की कहानी
महाकुम्भ 2025 में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम ...
यूपी रेरा ने 14वें व 15वें बैच के एजेंट्स को सौंपे प्रमाणपत्र, पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम
आगमी 28 जुलाई को किसान एकता संघ करेगा यमुना प्राधिकरण का घेराव 
2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
बिलासपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ 26 जुलाई को मिलेंगे गोल्डन कार्ड
जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, तुरंत कराएं समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ