करवा चौथ पर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार हुए गुलजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की हो रही चांदी

नोएडा : सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ कल 13 अक्टूबर को है जिसके चलते बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है. महिलाएं सोलह सिंगार के सामान के अलावा सरगई और पूजा सामग्री की खरीदारी करने में जुटी है. करवाचौथ पर दुकानदारों ने बाजारों को सजाया हुआ है और पार्लर में भी मेहंदी और चूड़ी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. मार्केट में तो कहीं-कहीं टेंट लगाकर बीच मेहंदी लगाई जा रही है. मेहंदी लगाने वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। लेकिन इन कीमतों के आगे विवाहिताओं का उत्साह कहीं भी कम नजर नहीं आ रहा है।

सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, सेक्टर 18 का मार्केट, सेक्टर 12 मार्केट, और सेक्टर 25 मार्केट में महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दे रही है. कई महिलाएं करवा चौथ का सामान लेने पहुंच रही हैं तो कई मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं. इस दौरान दुकानों पर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वेलरी और पूजा की सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है. एक दुकानदार राजीव गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के परिधानों की ज्यादा बिक्री हो रही है 2 वर्षों बाद करवा चौथ की पूर्व संध्या पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

करवाचौथ पर मेहंदी लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है यही कारण है कि मेहंदी के स्टालों पर महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए सुहागिनों की भीड़ आज सुबह से ही शहर के पार्लरों और बाजारों में उमड़ पड़ी है। यहां तक कि उन्हें कई कई घंटों की वेटिग भी करना पड़ रहा है, उधर बाजार में मेहंदी लगाने वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। मेहँदी लगाने वाले सुमित बताते है कि 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तथा कहीं-कहीं तो 1000 रुपए भी चार्ज किए जा रहे हैं।

मेहंदी लगवाने आई पूजा बेरी ने बताया कि शाम को तो पार्लरों व बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहेगी इसलिए सुबह ही मेहंदी लगवा ली. इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर सरोज भाटिया ने भी सुबह ही मेहंदी लगवा ली। सरोज ने बताया कि करवा चौथ का त्यौहार एकदम खास है. अत: भीड़ से बचने के लिए सुबह ही मेहंदी लगाने चली आई.

ऊर्जा गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ के लिए मेहंदी तो सबसे महत्वपूर्ण शगुन है अभी उनके बच्चे छोटे हैं इसलिए उन्हें स्कूल भेजते ही सबसे पहले मेहंदी लगवाई। ताकि बाकी तैयारियों के लिए समय मिल जाये। हेमा गढ़वाली हैं ससुराल पंजाबी. पंजाबियों में तो करवाचौथ बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हेमा का यह पहला करवा चौथ है इसलिए मायके में व्रत कर शाम को ही ससुराल जाएंगी तो उन्होंने पहले ही स्पेशल मेहंदी लगवा ली है।

यह भी देखे:-

संसद का मानसून सत्र: सदन चल नहीं रहा...करोड़ों रुपये स्वाहा, लेकिन मिनटों में हो रहे विधेयक पास
‘एनटीपीसी दादरी प्रबंधन सेफ्टी के बारे में सजग और सतर्क’’ - समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी दादरी में 50वा...
Downfall in production continues in Auto industry sector
Corona: तीसरी लहर से लड़ने को Covaxin साबित होगी पक्‍का 'सुरक्षा कवच', Delta Variant के खिलाफ अचूक अ...
अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा
ग्रेटर नोएडा में यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल शो का आयोजन, निधि शर्मा ने जीता खिताब
नोएडा पुलिस ने बदमाशों की धड़पकड़ की
दनकौर मंडल भाजपा  कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई 
आईटीएस डेंटल कॉलेज में व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन 
जिला आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महे...
महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक होगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बं...
इंडिया एक्सपो सेंटर में तीन दिवसीय शो ‘खिलौना’ का उद्घाटन
शारदा विश्विद्यालय में जल संरक्षण पर "जल है तो कल है " कार्यक्रम का आयोजन
Kumbh mela 2021: धर्मध्वजा स्थापना और नगर पेशवाई की तिथियां घोषित, इस दिन होगा आयोजन  
कानपुर का अलकायदा कनेक्शन: शहर में हाई अलर्ट, कई संदिग्ध उठाए, एलआईयू सक्रिय