15 दिन में गौर सिटी-2 की सड़क ठीक करवाए गौरसन्स

आज गौर सिटी-2 के निवासियों ने नेफोवा के बैनर तले ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी से मिल कर गौर सिटी-2 टाउनशिप में अंदर की टूटी सडकों की शिकायत किया और इन सडकों की मरम्मत करवाने के लिए बिल्डर को निर्देशित करने का आग्रह किया।

गौर सिटी-2 के ऐश्वर्यम सोसाइटी के दीपक गुप्ता और वाइट ऑर्चिड सोसाइटी के विजय कुमार ने बताया कि ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में सेक्टर-16C में गौर सिटी-2 टाउनशिप गौरसन्स बिल्डर द्वारा बनाया गया है। इस टाउनशिप में 12 अलग अलग सोसाइटियाँ हैं। इन सभी सोसाइटियों को जोड़ने वाले टाउनशिप के अंदर का संपर्क मार्ग बहुत ही जर्जर हालत में है। सडकों पर कई गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों की वजह से अभी कुछ ही दिन पहले एक ई-रिक्शा पलट गया था और उसमे सवार लोगों भी घायल हो गए थे। आये दिन गड्ढों की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।

गौर सिटी-2 के 12 एवेन्यू के राकेश रंजन ने बताया कि पहले भी निवासियों के काफी कड़ी मसक्कत और प्राधिकरण में त्रिपक्षीय मीटिंग बाद गौरसन्स द्वारा सड़क का मरम्मत कराया गया था लेकिन 3 महीने में ही सड़क का वापस टूट जाना बताता है कि सड़क मरम्मत कार्य में कितना घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। गौर सिटी-2 के सभी सोसाइटी निवासियों से टाउनशिप मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर मोटा रकम वसूला जाता है फिर भी टाउनशिप के सोसाइटियों को जोड़ने वाले सडकों का मरम्मत नहीं किया जा रहा है।

नेफोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सीईओ से मुलाकात काफी सकारात्मक रही। सीईओ मैडम ने ओएसडी बिल्डर्स सौम्य श्रीवास्तव को गौर सिटी-2 की टूटी सडकों को 15 दिन में ठीक करवाने हेतु गौरसन्स को नोटिस प्रेषित करने को निर्देशित किया। गौर सिटी-2 के सदस्यों ने ओएसडी बिल्डर्स सौम्य श्रीवास्तव से भी मुलाकात किया। सौम्य श्रीवास्तव ने गौरसन्स को नोटिस प्रेषित भेजने के साथ साथ गुरुवार को इस ऑफिस में भी बुलाया है ताकि टूटी सड़कें जल्द से जल्द ठीक करवाई जा सकें।

यह भी देखे:-

Dog Attack In Ghaziabad : गाज़ियाबाद में कुत्तों ने मचाया आतंक, राह चलना हुआ मुश्किल
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन सख्त, 10 अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किया गुण्डा एक्ट में निरूद्ध
ग्रेनो के इस डॉक्टर ने निभाया फर्ज, हवाई जहाज में बचाई महिला की जान
गौतमबुद्धनगर में 21 मई को मनाया जाएगा किसान दिवस, विकास भवन सभागार में होगी किसानों की समस्याओं की स...
दीपों की रोशनी में रिश्तों की मिठास: IEC कॉलेज में दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
राम भरोसे एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था
पैरामाउंट सोसाइटी में 14 वर्षीय बालक की बालकनी से गिरकर मौत
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में "विश्व फार्मासिस्ट दिवस "'पर रक्तदान व स्वास्थ्य जा...
चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
भारतीय किसान एकता शक्ति का संगठन विस्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वलंत मुद्दों पर उठी आवाज
अतिक्रमण के खिलाफ और जोरदार अभियान चलाएगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
भीषण गर्मी में भी जारी है भाकियू का धरना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्थापना दिवस : 32 साल का हुआ ग्रेटर नोएडा, जानिए इसका सफरनामा
लोकसभा चुनाव 2019: दनकौर व जेवर क्षेत्र के इन गाँव के प्रधानों ने किया एलान .... पढ़ें पूरी खबर