जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम नवीन प्रबन्धन छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

दिनांक 8 अक्टूबर, 2022 ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 08 अक्टूबर, 2022 को पीजीडीएम 2022-24 बैच के छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सभी फ्रेशर्स ने आत्मविश्वास के साथ अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एकल एवं समूह नृत्य के साथ संगीत एवं सुनहरे कालातीत गीतों का सभी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इसके अतिरिक्त फैशन शों में सभी भागीदार छात्रों ने अपना अद्भुत प्रदर्शन किया। सुश्री गरिमा बाधवा डेब्यू फैशन मॉडल और मिस्टर एशिया श्री कपिल लोहिया इस आयोजन के जज थे। फैशन शो के फाइनलिस्टों द्वारा जजों के सवालों का विवेकपूर्ण जवाब देना अद्भुत रहा।

फ्रेशर्स को मिस्टर फ्रेशर का खिताब अभिषेक झा और मिस फ्रेशर का खिताब अर्चना कुमारी को मिला है। टाइटल किंग ऑफ हार्ट्स अविनाश सिंह और रैंप की रानी श्रुति की घोषणा की गई। लगभग 5 घण्टों के आयोजन का छात्रों ने भूरपूर आनन्द लिया छात्रों का भूरपूर मनोरंजन हुआ।

संस्थान की निदेशिका डॉ0 सपना राकेश ने कहा कि इस आयोजन का उद्देष्य नवीन छात्रों के स्वागत के अतिरिक्त छात्रों में अपने कला की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ मैत्री भाव विकसित करना था। उन्होंने आयोजन के अंत में कहा कि यह एक अत्यन्त रोमांच भरी शाम रही। डॉ0 राकेश ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने चहुमुखी व्यक्तित्व के विकास हेतु ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नवीन छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी देखे:-

फर्जी रूप से संचालित मदरसा बंद करे  जिला प्रशासन : चैनपाल प्रधान 
गाँधी जयंती पर माइक्रो मैराथन दौड़: बच्चे, महिलाएं , युवा व बुजुर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से सीमावर्ती राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 35 लोगो का रेस्क्यू करते...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए मिलकर करेंगे सेक्टरों की समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा , निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट पहुंचे
किसानों के 6% आबादी भूखंडों पर अतिक्रमण को हटाया, आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें निस्तारित
नोएडा पुलिस का आपरेशन क्लीन -19 अभियान, चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में,अंतर्विद्यालयी खेल मिलन "बैटन द लीड" महोत्सव का आयोजन
जीएनआईओटी  में पीजीडीएम  के  नए सत्र 2023-25 का शुभारंभ
स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन: मिनाली शर्मा बनी टॉपर, कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक किए ...
हिजाब खींचने की घटना पर समाजवादी महिला सभा का विरोध प्रदर्शन
CRC Sublimis सोसाइटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
अन्नदाताओं की खुशहाली से ही विकसित भारत 2047 का संकल्प होगा पूरा: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का संदेश
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 12 दिवसीय महिला जागरूकता अभियान का आयोजन