ब्रम्हचारी कुटी में महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री का हुआ पूजन व हवन

मंगलवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में नवरात्रि के नौवें दिन बोधगया मठ के महंत रमेश गिरी महाराज के सानिध्य में मां सिद्धिदात्री का विधि विधान से पूजन किया गया। पंडित मनोहर दीक्षित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 7 बजे से हवन यज्ञ कराया गया जिसमें दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से मातारानी एवं अन्य देवताओं को आहुतियां प्रदान की गईं । हवन यज्ञ के उपरांत आरती की गई। मातारानी को मिष्ठान व फलों का भोग लगाया गया और सभी भक्तों को वितरित किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। मातारानी सबका कल्याण करने वाली हैं जो भक्त माता की प्रेम के साथ आराधना करते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। नवरात्रि में माता की आराधना से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। विजय दशमी के दिन 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक विकास भारती, पंडित अभिषेक तिवारी, अशोक कुमार, ओम कुशवाहा, पंडित चंद्रकांत दुबे,संजय त्यागी, बबलू चौहान, चौधरी जयकरण सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सालों बाद आया अद्भुत संयोग, सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही ख़त्म होगा श्रावण
ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, जानिए कहां बन रहा है घाट, कहां होगा भोजपुरी कार्यक्रम
नन्हें छात्रों ने गुरुकुल ठाकुर द्वारा मंदिर में मनाई गणेश चतुर्थी
अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयन्ती व गोवर्धन पूजा
आज का पंचांग, 25 सितम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
संतान के दीर्घायु के  लिए  महिलाओं ने किया अहोई माता अष्टमी व्रत पूजा 
कल का पंचांग, 1 जनवरी 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जानिए क्या होता है मलमास,कब होता है आरम्भ, बता रहे हैं पं. मूर्तिराम आनन्द बर्द्धन नौटियाल
आज का पंचांग, 7 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
5 अगस्त को रामलीला कमेटी द्वारा साइट 4 में यज्ञ व पौधारोपण किया जायेगा
आज का पंचांग, 12 जनवरी 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पांचांग, 30 अक्टूबर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
कल का पंचांग, 18 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के संकाय सदस्यों का वियतनाम दौरा