फर्जी नियुक्ति और लीजबैक घोटाले पर आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को घेरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंतर्गत कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति घोटाला व 10% लीज बैक घोटाले की त्वरित जांच न करने, कड़े कार्रवाई न करने और घोटाले के संबंध मे सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रोफेसर एके सिंह ने बताया विगत चार महीने पहले ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से कई कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति की गई जो बिल्कुल नियुक्ति प्रक्रिया के विरुद्ध थी। नियुक्ति मे प्राधिकरण मे वर्तमान मे तैनात कर्मचारियों के सगे-संबंधी व रिस्तेदारो को ही नियुक्ति योग्य पाया गया। ऐसे काबिल नियोक्ता अधिकारियों पर वर्तमान सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की गई इसका ज्ञापन सौपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलने पहुंचे तो सभी कार्यकर्ताओं को गेट पर यह कहकर रोक लिया कि आज हाई लेवल मीटिंग चल रही है इसलिए कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने को नहीं मिलेगा। जबकि हम 11:00 बजे ही प्राधिकरण पहुंच गए थे। घंटो इंतजार के बाद हमे किसी अधिकारी से मिलने नहीं दिया गया सिर्फ स्वागत कक्ष तक जाने की सुरक्षा कर्मियो ने इजाजत दी जहां हमने अपना ज्ञापन दर्ज करवाया इस दरम्यान सुरक्षा कर्मी हमारे साथ ही रहे अधिकारियों तक जाने नहीं दिया गया इसलिए हम बाहर आ गए । भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए प्राधिकरण ने प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों की भरपूर तैनाती कर रखी है ।

प्रवक्ता ऐ के सिंह का कहा कि ये फर्जी नियुक्तियां बिल्कुल संयोग नहीं है यह पूरा-पूरा प्रयोगिक प्रमाणिकता के साथ किया गया घोटाला है । आश्चर्यजनक यह है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की सरकार मे भी सब महान अधिकारी 100% भ्रष्टाचार लागू किए है वह भी पूरी सिद्दत व सफलता पूर्वक। वर्तमान सरकार को इसे देशभक्ति की सच्ची मिशाल का दर्जा देना चाहिए। सभी भ्रष्टाचारी तो स्पेशल बधाई के पात्र होने चाहिए । और तो और अधिकारी जांच भी नहीं कर रहे है क्या कांफिडेंस है । यही हाल किसानो की लीज बैक का भी है।

सरकार की भ्रष्टाचार की जीरो टोलरेंस व इस महान भ्रष्टाचारी कार्य से बहुत ही आवभभूति है।

महिला विंग की अध्यक्षा डा स्वेता शर्मा न कहा कि पार्टी नवरात्र के पावन दिन मे मां दुर्गा से विनती करते है कि वे सरकार को इतनी शक्ति दे कि सरकार की कृपा ये सभी अधिकारी, कर्मचारी व मंत्री सहित भ्रष्टो-फलो, लूटो-खषोटो, जनता का खूब और जी भरकर खून पीयो और सोने की लंका बनाकर लंकाधिपति बन जाओ।

विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियो पर कोई कुछ भी कह ले, कर ले लेकिन जांच तो बिल्कुल मत करना, जो सबसे ज़्यादा भ्रष्ट हो उसे उतना बड़ा इनाम देना, जो ज्यादा बोले उस पर राष्ट्रद्रोह की धारा मे जेल भेज देना फिर भी ना माने तो घर कुर्क कर देना या बुलडोजर चलवा देना।

पार्टी को पूरी उम्मीद है कि सरकार अब इन अधिकारियों के ऐसे भ्रष्टाचार रूपी पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखेगी और एक नया नारा देगी ताकि वे इस कार्य को आगे बढ़ाने का अति दुस्साहस करते रहे –
सरकार जब है अधिकारियों के साथ,
तो जनता को लूटो दोनो हाथ

इस अवसर पर प्रवक्ता ऐ के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेची, महिला विंग अध्यक्ष स्वेता शर्मा, कार्य कारिणी सदस्य विवेक शर्मा, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, रोहित, प्रवीण, सुनील, राहुल, रिंकु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

विजय भाटी के पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल, बांटे पत्रक
रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर दादरी विधानसभा में भव्य कार्यक्रम, 1500 से अधिक लोग श...
सभाजीत बनें आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता 
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटीयों में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक टीमों के गठन की घोषणा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस 
नरेन्द्र सिंह भाटी से मिलकर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया आभार व्यक्त
धारा 370 हटाने पर जेवर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, ख़ुशी मनाई
ग्रेटर नोएडा : समाजवादी पार्टी का जिला सम्मलेन कल 5 सितम्बर को
जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फ्लैट खरीदारों  की समस्याओं को लेकर आप ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन 
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी