धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा

जहाँगीरपुर:(कृष्णा वत्स)कस्बे में रविवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें बाहर से बुलायी गई सुन्दर सुन्दर झाँकीयाँ, बैण्ड बाजों और अखाड़ों के साथ महाराजा अग्रसेन की भव्य झाँकी शोभायात्रा मे चार चाँद लगा रही थी। शोभायात्रा एस एल फार्म हाउस से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुये वापिस एस एल फार्म हाउस पर ही आकर समाप्त हुई। जहाँगीरपुर कस्बे के वैश्य समाज द्वारा इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ, केशव कुमार जैन, शिवकुमार मंगला और जयप्रकाश शर्मा चेयरमैन नगर पंचायत जहाँगीरपुर व टिल्लू गर्ग कुमरसैन शर्मा चैयरमैन प्रत्याशी ने संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाकर के किया। महाराजा अग्रसेन कमैटी ने सभी नेतागण को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए जहाँगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार यादव, एसआई लाखन सिंह अपने पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के समापन तक मौजूद रहे। शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहाँगीरपुर चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार यादव को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा को सफलतापूर्वक निकलवाने मे वैश्य समाज के सभ्रान्त नागरिकों के अलावा युवाओं ने पूरा सहयोग किया।

यह भी देखे:-

शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन बरामद
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
भारत-अमेरिका के बीच बढ़ेगा सैन्य इंगेजमेंट, कई समझौतों पर दोनों रक्षा मंत्रियों की बातचीत
गुजरात: अतीक अहमद से मिलने पर अड़े थे ओवैसी, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार
कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू
समसारा विद्यालय Excellence in Education अवार्ड से सम्मानित
आई.टी.एस. में माँ भगवती की चौकी का भव्य आयोजन
शारदा अस्पताल मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह
Indian Railways: दिल्ली से यूपी-बिहार वालों के लिए चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेन, जानिए यहां रूट और टाइम टेब...
LIVE IND vs ENG, 4th Test Day-3: आर अश्विन और अक्षर पटेल की जोड़ी का कमाल, पारी और 25 रन से भारत ने ...
पवन खटाना बने मेरठ मंडल अध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता पद पर भी बने रहेंगे
विद्यार्थी परिषद ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षा के खतरों से निपटने के लिए जल्द आएगी नई नीति
ग्रेटर नोएडा : जलाधिकार फाउंडेशन ने जल वन्दन कार्यक्रम किया आयोजित ,
बुरे फंसे सिद्धू, सोनिया राहुल भी हुए नाराज, कैप्टन का रास्ता साफ
आंकड़े आए सामने: वैक्सीन लगवाने वाले हर 10 हजार में से चार लोग संक्रमित