ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, मे ओरिएंटेशन ” अनध” का आयोजन

ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के प्रांगण मे नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन दिवसका सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डा विनोद सिंहजी ,शिक्षाविद प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा जी, उप प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह, मीडिया प्रभारी एवं प्लेसमेंट अध्यक्ष डॉ एन सी शर्मा , संस्कृति विभाग की इंचार्ज श्री मती ज्योत्सना जी , कॉर्डिनेटर दिव्या सिंह, दीपक गुप्ता जी, डॉ आर एस यादव जी , अनुशासन समिति से संजय मिश्रा जी, डिजिटल टीम के फिलिप जोसेफ , परीक्षा विभाग से डॉ चंचल जी,सहित संस्थान के सभी सदस्यों, ने  विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन मे विभिन्न कोर्सों में कदम रखने पर शुभकामनाएं प्रेषित की
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन , एवं सरस्वती वंदना द्वारा हुआ चेयरमैन डॉ विनोद सिंह जी ने अपने संक्षिप्त भाषण में, शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को उनके अधिकारों तथा जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा जब आप सपने देखेंगे तभी आप उन्हें पूरा कर सकेंगे आने वाला समय आप का होगा, प्रेरित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा हर तरफ लकड़हारे हैं लेकिन पेड़ कब हारे हैं,प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा जी ने शिक्षक के महत्व के बारे में समझाया तथा बताया गुरु द्रोण की शिक्षा से ही अर्जुन महान धनुर्धर बने, उन्होंने कहा अनध का अर्थ भी अर्जुन होता है, जो गुरु पर पूर्ण निष्ठा रख सफलता को प्राप्त करता है, नचिकेता के विषय में विस्तार से बता कर उन्होंने महान भारतीय परंपरा को भी विद्यार्थियों के सामने रखा तथा कहा के विद्यार्थी गुरु शिष्य परंपरा को सदैव सत्र के दौरान बनाए रखेंगे, प्राचार्य जी ने कहा शिक्षक समाज को जैसा चाहे बनाने की क्षमता रखता है शिक्षक साधारण नहीं असाधारण होते हैं , शिक्षकों को सदैव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए तत्पर रहना चाहिए,कार्यक्रम का संचालन दीक्षा भारद्वाज ने मनोयोग से करते हुए अंत में उन्होंन सभी कमेटियों के अध्यक्षों का विद्यार्थियों को संबोधित करने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया तथा इस कार्यक्रम का समापन समस्त विद्यार्थियों को मंगल कामनाओं के साथ अल्पाहार वितरण द्वारा हुआ।

यह भी देखे:-

मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
"बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जीता "न्यूरो हैक" प्रतियोगिता का खिताब, AI से दिखाई नवाचार की...
मारीपत-चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक 17 दिसंबर को रहेगा बंद
जेवर को मिलेगी ट्रॉमा सेंटर की सौगात, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई अड़चन
श्री साई अक्षरधाम मन्दिर किया गया भजन एवम रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म, स्नान
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और MTree की साझेदारी: AI और IoT के क्षेत्र में छात्रों के लिए नए अवसर!
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगाने की मांग
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
स्विस चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ऑक्सीजन सिलेंडर ने उपलब्ध कराया, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया 
पर्यावरण प्रेमी ओम रायजादा ने स्कूली बच्चों के साथ "Say No to Polythene" का नारा किया बुलंद
अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस: बुद्ध विचार को समझने की दिशा में सार्थक पहल
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
ग्रेटर नोएडा गणेश उत्सव के भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा आन्दोलन - सोरन प्रधान
राहुल चौधरी बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष