संस्कार भारती ने मनाया गांधी व शास्त्री जयंती
संस्कार भारती गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आई० आई० एम० टी० कालेज ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेशचन्द रत्न- चेयरमेन PSC रेलवे वोर्ड-रेल मंत्रालय भारत सरकार रहे। अध्यक्षता व्यंगकार-सन्तोष कुमार शर्मा”वावा कानपुरी, संचालन-जिला उपाध्यक्षअटल मुरादावादी एवं जिलाध्यक्ष विकास सक्सैना द्वारा किया गया। प्रेरणादायी सहयोग विभाग संयो० जे०पी०रावत जी का रहा। प्रान्तीय प्रातिनिधि इन्द्रपाल शर्मा – प्रान्तीय सह महामंत्री, अरविन्द भाटी -् प्राँ०मंत्री(इकाई के पालक अधिकारी),देवेन्द्र देव मिर्जापुरी- प्राँ० साहित्य विधा संयो०,उमाशंकर शुक्ल”दर्पण”-प्रॉ०लोक कला विधा संयो० का सम्बोधन रहा। कार्यक्रम में कवि गोष्ठी जिसमें- कवि योगेन्द्र साथी,प्रेम सागर प्रेम,देवेन्द्र देव- मिर्जापुरी,उमाशंकर शुक्ल, अटल मुरादावादी एवं वावा कानपुरी द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त दायित्व वान सभी कार्यकर्ताओं का अच्छा सहयोग रहा। मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन अनुराधा शर्मा द्वारा किया गया इनके द्वारा संयोजित कार्यक्रम में वालिकाओं ने सक्रिय मनोभाव से भाग लिया। पर्यावरण प्रहरी श्रद्धेय सोलंकी उपस्थित रहे साथ ही गणमान्य उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य वनाया। अन्त में मुख्य अतिथि रमेश चंद्र जी द्वारा उद्वोधन एवं वृक्षारोपण किया गया।

