जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 8 करोड़ रूपये का विकास कार्य जनता को समर्पित किया

ग्रेटर नोएडा : बुधवार को जनपद गौतमबुद्धनगर की नगर पंचायत जेवर के कार्यालय पर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने 08 करोड रूपये की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया, जिनमें नगर पंचायत जेवर के साथ-साथ नगर पंचायत रबूपुरा एंव जहांगीरपुर के विकास कार्य भी शामिल हैं। 08 करोड रूपये की धनराशि, जिनमें राज्य वित्त आयोग, 14वां वित्त आयोग व अवस्थापना निधि से प्राप्त धनराशि से हुये अधिकतर विकास कार्यों को जनता को समर्पित कर दिये गये व बाकी का शिलान्यास किया गया, जिसका कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराकर, जनता को समर्पित करा दिये जायेंगे। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’अभी मात्र 06 माह ही हमारी सरकार को बने हुये हैं, जिसमें 04 माह बरसात के भेंट चढ गये, फिर भी हमने काफी तेज गति से विकास कार्यों को कराया है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि जेवर विधानसभा के नगरीय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ देहात क्षेत्र का भी चहूंमुखी विकास हो।’’

विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’बडी मशक्कत करने के बाद हम लोगों ने जेवर एयरपोर्ट की घोषणा करायी, जिससे जेवर क्षेत्र हिन्दुस्तान ही नही बल्कि दुनिया के नक्शे पर स्थापित हो गया है, जितनी तेजी से इस क्षेत्र का नाम बढा है, उतनी ही तेजी से जेवर क्षेत्र का विकास कराया जायेगा। सभी संस्थाओं से कहा गया है कि जिन योजनाओं की घोषणा हो चुकी है, उन सभी योजनाओं को शीघ्र धरातल पर भी दिखना चाहिए।’’

इस मौके पर नगर पंचायत जेवर, जहांगीरपुर व रबूपुरा के अधिशासी अधिकारी क्रमशः दिनेश कुमार शुक्ला, राज कुमार के अलावा अवर अभियंता श्री योगराज गौतम तथा जेवर कोतवाली के प्रभारी श्री राजपाल तौमर भी मौजूद रहे तथा क्षेत्र के योगेश अत्री, राजू अत्री, तारा सिंह प्रधान जी, हिमांशु, संजय पारासर, नीरज गोयल, पवन शर्मा, प्रिंस भारद्धाज, शकील खांन, हिब्बू खांन, सपीक खांन, रनवीर सिंह, मोहन सिंह, अनूपराज सिंह, नरेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

अखिलेश यादव का सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, गौतमबुद्ध नगर में रणनीतिक बैठक आयोजित
समाजवादी पार्टी ने की बैठक
ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
सभी EXIT POLLS में एक बार फिर कांग्रेस खाली हाथ
जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता - विजय भाटी
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार किया
गांधी व शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले सपा नेता अनुज नागर
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के तत्वावधान में बहुजन साइकिल यात्रा का शुभारंभ कल
"हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार, लोकतंत्र की हो रही हत्या" – सुधीर भाटी घोड़ी बछेड़ा में सपा की पीडीए...
ग्रेनो प्राधिकरण की अनदेखी के कारण गांवों की हो रही है दुर्गति : राजकुमार भाटी, समाजवादी पार्टी ने क...
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित
अब त्योहारों में उपहार स्वरूप चीन का प्रोडक्ट नहीं, बल्कि यूपी का ओडीओपी दिया जाता है: सीएम योगी