भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा , श्रीकांत त्यागी प्रकरण में सांसद डॉ. महेश शर्मा को बदनाम करने की साजिश , सीबीआई जांच की मांग

ग्रेटर नोएडा: आज भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें असामाजिक तत्वों पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और पार्टी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया गया है। इसमें पूरे त्यागी प्रकरण की जांच सीबीआई से करने की मांग की गई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता गण आपको एक विषय से अवगत कराना चाहते है| जो कि पिछले दिनों जनपद – गौतमबुद्ध नगर के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी सेक्टर – 93 में एक आपसी मामले को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ| जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ| और सोसाइटी वासियों कि शिकायत पर सांसद होने के नाते मौके पर पहुचे और सम्बंधित अधिकारियो को सोसाइटी वासियों की मदद के लिये आदेशित किया| जबकि माननीय सांसद जी द्वारा एक जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाया गया| उक्त घटना के बाद सांसद डॉ० महेश शर्मा जी का नाम कुछ विपक्षियो व षड्यंत्रकारियों द्वारा घसीटा जा रहा है| कुछ लोग जानबुछ्कर उनकी लोकप्रियता से घबरा कर उनका नाम ख़राब करने कि कोशिश कर रहे है| जबकि उन्होंने अपने सामाजिक व राजनैतिक जीवन में ना कभी किसीको सताया ना ही परेशान किया| बल्कि हरसंभव समाज की सेवा व मदद की है| और एक स्वच्छ राजनेता के रूप में अपने आपको समाज में स्थापित किया है|

1. कुछ असामाजिक तत्व इस मामले को तुल देकर हमारी पार्टी व स्थानीय सांसद को बदनाम करना चाहते है|
2. जिस अपराधी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही हो रही है| उससे भाजपा एवम हमारे सांसद का कोई सम्बन्ध नही
है|
3. अभियुक्त के खिलाफ प्रसाशन द्वारा गैंगस्टर लगाना या ईनाम घोषित करना| यह प्रसाशन की अपनी कार्य
प्रणाली है|
4. अभियुक्त की पत्नी द्वारा प्रसाशन पर लगाये गये प्रताड़ना के आरोप में सांसद जी का क्या सम्बन्ध है| यह तो
पुलिस प्रसाशन का विषय है|
5. सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा विडियो वायरल किया जा रहा है| जिसमे बहन अन्नू त्यागी द्वारा
सांसद जी पर अपने परिवार के जान के खतरे का आरोप लगाया है| जो की बेबुनियाद है| माननीय सांसद डॉ०
महेश शर्मा एक स्वच्छ राजनेता है| और लगातार 40 वर्षो से इस क्षेत्र की चिकित्सा के माध्यम से सेवा कर रहे है|
6. इस विषय में सम्बंधित थानाध्यक्ष व समस्त थाना टीम ससपेंड हो चुकी है|
7. अन्नू त्यागी की इच्छा के अनुसार हम अपनी पार्टी के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते है| कि इस

मामले की CBI जाँच अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा जाँच कराने का आदेश पारित करे|

8. इस घटना को जातीय रंग देना उचित नही है जो कि निंदनीय है| इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज योगेश चौधरी मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी सेवानंद शर्मा गजेन्द्र मावी राहुल पंडित मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य पवन त्यागी सचिन शर्मा पंकज रावल ज़िला मंत्री गुरूदेव भाटी विकाश चौधरी अमित शर्मा सत्यपाल शर्मा अतुल गुर्जर आदि ज़िला इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

Women Reservation Bill: नई संसद में बिल पर चर्चा शुरू, सोनिया गांधी ने पक्ष में वोट किया
एडवोकेट रविन्द्र भाटी के नेतृत्व में निकली गई साईकिल परिवर्तन यात्रा, क्या हैं मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर
बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने सौंपा ज्ञापन 
भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने उज्ज्वला योजना के तहत बांटे
पंजाब में "आप" के प्रचंड जीत पर तिरंगा यात्रा 
चौपाल लगाकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सुनी समस्या , किया कम्बल वितरण
भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा में चुनाव कार्यशाला का आयोजन
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया जनसंवाद, किसानों की समस्या सुनीं
गाँधी-शास्त्री जयंती पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
गौतमबुद्धनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी
कैराना उपचुनाव में मतदातओं ने दिखाया भाजपा को आईना
भाजपा जनकल्याण सम्मलेन में बताई गयी जनकल्याणकारी योजना 
ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
प्रेमपाल यादव बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
अखिलेश यादव का सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर